फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder: अब कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड से जुड़े मूसेवाला की मौत के तार, गैंगस्टर सारज और मनप्रीत ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 02 Jun 2022 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी मनप्रीत सिंह भाऊ और केंद्रीय जेल बठिंडा से प्रोडक्शन वारंट पर चल रहे गैंगस्टर सारज ने बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, मानसा पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर सारज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मनप्रीत सिंह मन्ना की कोरोला गाड़ी को लेने के लिए मनप्रीत भाऊ को भेजा था। सारज ने उक्त गाड़ी आगे गैंगस्टर रूपा निवासी पट्टी जिला तरनतारन और मनी निवासी गांव कुस्सा जिला मोगा को पहुंचाने के लिए मनप्रीत भाऊ को आदेश दिए थे।


मनप्रीत भाऊ ने कोरोला गाड़ी को उक्त दोनों गैंगस्टर रूपा और मनी के पास पहुंचा दिया था। सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर रूपा और मनी ने ही करीब एक माह पहले बाघापुराना में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या की थी। इस केस में वे दोनों भगौड़े हैं। पुलिस पूछताछ के बाद सिद्धू हत्याकांड को लेकर अगले एक दो दिनों में बड़ा खुलासा कर सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram
पिछले छह माह से सिद्धू के घर आने वाले युवक की तलाश में पुलिस
सूत्रों के अनुसार, अबोहर से संबंधित एक युवक पिछले छह माह से लगातार सिद्धू मूसेवाला के घर गांव मूसा आ रहा था लेकिन सिद्धू की हत्या के बाद वह गायब हो गया। पुलिस को शक है कि उसी युवक ने मूसेवाला के साथ रहकर उसकी हर एक जानकारी शार्प शूटरों से साझा की हो सकती है। अब उस युवक की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बड़ा खुलासा किया है। लॉरेंस ने बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी।

4 of 5
Sidhu Moose Wala murder Case - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में लॉरेंस ने खुलासा किया कि मोहाली में पिछले साल सात अगस्त को उनके गिरोह के सदस्य विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। विक्की की हत्या के आरोपी सिद्धू मूसेवाला के यहां ठहरे थे। इसी का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश करीब तीन महीने पहले रची गई थी। बिश्नोई ने गोल्डी बराड़ से बात कर सिद्धू का काम तमाम करने के लिए कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें