फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : काम के लिए घर से निकली युवती, हाईवे पर जिंदा जल गई, किसी ने मदद का हाथ नहीं बढ़ाया 

Thu, 04 Mar 2021 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
खन्ना में महिला जिंदा जली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में गुरुवार को एक युवती सड़क पर जिंदा जल गई लेकिन किसी ने उसकी मदद के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया। मामला खन्ना का है। खन्ना नेशनल हाईवे पर गांव बीजा के पुल पर एक युवती की जलकर मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी राजन परमिंदर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं युवती के पिता के अनुसार, उनकी बेटी सुबह घर से काम के लिए निकली थी। पुलिस जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या युवती को किसी ने जलाया है। वारदात सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। 
विज्ञापन

2 of 5
मनप्रीत कौर - फोटो : फाइल फोटो
जहां मामला हुआ, वह राष्ट्रीय राजमार्ग है और वहां लगातार ट्रैफिक चलता रहता है। लेकिन किसी ने भी युवती को आग से बचाने का प्रयास नहीं किया। महिला के पिता भजन सिंह ने बताया कि वे गांव भट्टल के रहने वाले हैं। यह दोराहा में पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मनप्रीत कौर - फोटो : फाइल फोटो
उनकी 31 साल की बेटी मनप्रीत कौर काम के लिए सुबह 7 बजे घर से निकली थी। आत्महत्या की बात पर उन्होंने कहा कि घर में ऐसा कुछ भी नहीं है जो बेटी इतना बड़ा कदम उठाए। भजन सिंह ने बताया कि उनके सात बच्चे हैं। मनप्रीत कौर की अभी शादी नहीं हुई थी। 
 

4 of 5
खन्ना में जलने से महिला की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जानकारी देने के बाद ही उन्हें इस घटना के बारे में पता चला। हमें नहीं मालूम कि हमारी बेटी की मौत कैसे हुई। जानकारी के अनुसार, मनप्रीत कौर किसी कॉलेज में पढ़ाती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनप्रीत कौर। - फोटो : फाइल फोटो
मौके पर पहुंचे डीएसपी राजन परमिंदर ने बताया कि मनप्रीत नाम की एक महिला ने नेशनल हाईवे पर बने लोहे के पुल पर आग लगा ली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने आग बुझाई। मामले की जांच जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें