चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन हत्याकांड में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नितिन ने बेटे की सगाई तो करवा दी थी लेकिन वह खुश नहीं थे। पिता से नाखुश बेटे अरमान ने 25 सितंबर को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 8
चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की हत्या में नए खुलासे
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन की हत्या के मामले में गिरफ्तार बेटे अरमान से पूछताछ में सामने आया है कि उसने पिता की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी।
हालांकि, सगाई के बाद उसे लगा कि पिता शादी के लिए तैयार हो गए हैं इसलिए उसने इरादा छोड़ दिया। इसके दो दिन बाद मंगेतर के सामने पिता के विरोध और आपत्तिजनक टिप्पणी से वह फिर नाराज हो गया और हत्या का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
2 of 8
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल समय से था संबंध
अरमान का जीरकपुर निवासी युवती से स्कूल के समय से प्रेम संबंध था। परिवार को इसकी जानकारी थी। उसने दादा-दादी और ताऊ के जरिये पिता को शादी के लिए राजी कराने की कोशिश की। नितिन ने पहले उसकी कम उम्र का हवाला देकर शादी से इन्कार किया लेकिन परिवार के दबाव में सगाई के लिए तैयार हो गए। वारदात से करीब सप्ताह भर पहले युवती के परिजन मिठाई और कपड़े लेकर पंचकूला के जिला बरवाला के खटौली गांव स्थित अरमान के घर पहुंचे। दोनों परिवारों की मौजूदगी में सगाई हुई। पुलिस के मुताबिक, इसी के बाद अरमान ने हत्या का इरादा छोड़ दिया था।
विज्ञापन
3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगेतर के सामने विरोध से फिर बदला मन
सगाई के दो दिन बाद अरमान ने ताऊ-ताई को बताया कि पिता ऊपर से शादी के लिए तैयार हैं लेकिन अंदर से रिश्ते से नाराज हैं। वारदात से दो दिन पहले ताऊ-ताई सेक्टर-22 स्थित अरमान के घर पहुंचे। अरमान ने मंगेतर और कुछ दोस्तों को भी बुला लिया। पुलिस के अनुसार, मंगेतर को देखकर नितिन नाराज हुए और रिश्ते का विरोध करने लगे। बात नहीं बनी तो युवती वहां से चली गई। अरमान ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि शादी के बाद भी पिता इसी तरह विरोध और ताने देते रहेंगे।
4 of 8
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले किसी और से हत्या कराने की सोची
पुलिस के मुताबिक, अरमान ने पहले किसी अन्य व्यक्ति से पिता की हत्या कराने की योजना बनाई थी। बाद में उसे डर लगा कि साजिश में शामिल कोई व्यक्ति पकड़ा गया तो उसका नाम सामने आ जाएगा इसलिए उसने अकेले वारदात करने का फैसला किया। हथियार उसने विदेश में रहने वाले दोस्त साहिल के संपर्क से हरिद्वार निवासी उस्मान अली से 14 हजार रुपये में खरीदा। मोबाइल की सीडीआर में साहिल के गुरुग्राम में होने की जानकारी मिली। पुलिस अरमान को रविवार को हरिद्वार भी लेकर गई ताकि हथियार सप्लायर तक पहुंचा जा सके।
सुबह विवाद के बाद सोते पिता को गोली मारी
अरमान ने पुलिस को बताया कि नितिन रोज की तरह 25 सितंबर की रात सुबह चार बजे के लिए अलार्म लगाकर सोए थे। उठने के बाद उन्होंने ड्राइंग रूम में सो रहे अरमान को लात मारकर उठाया और गाली-गलौज की। रातभर मंगेतर से फोन पर बात करने को लेकर भी टिप्पणी की। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान अरमान ने उसी दिन हत्या करने का फैसला कर लिया। नितिन दोबारा कमरे में जाकर सो गए। अरमान ने पहले मां के कमरे की कुंडी बाहर से लगाई और फिर तमंचे से पिता की कनपटी पर गोली मार दी।
विज्ञापन
6 of 8
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां ने बेटे पर लगाया आरोप
हत्या के बाद अरमान ने मां मोनिका के कमरे की कुंडी खोलकर बाहर से हमलावर आने की कहानी गढ़ी। मोनिका ने सवाल उठाया कि सोते हुए नितिन से हमलावर की हाथापाई कैसे हुई। इसी दौरान उनकी नजर अरमान की टी-शर्ट पर खून के छींटों पर पड़ी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने बेटे पर हत्या का आरोप लगाया और छत पर जाकर पड़ोसियों को बताया कि अरमान ने पिता को गोली मारी है। पुलिस के सामने भी अरमान बाहर से आए हमलावर की कहानी दोहराता रहा। मां के बयान और कपड़ों पर मिले खून के छींटों के बाद सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया गया। अब पुलिस साहिल, उस्मान अली और हत्या से पहले अरमान के संपर्क में रहे अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
मां ने बताया, बेटे ने गला पकड़कर दी धमकी
मां ने बताया, बेटे ने गला पकड़कर दी धमकीमोनिका के अनुसार, रात में नितिन और अरमान के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह कमरे का दरवाजा खुलवाने पर अरमान ने उनका गला पकड़कर कहा कि उसने पिता को मार दिया है और उन्हें भी जान से मार देगा। वह छत पर भागीं और शोर मचाया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे पड़ोसियों ने अरमान को काबू किया।
हेड कांस्टेबल की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। अब हथियार उपलब्ध कराने वाले और उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। -एसपीएस सोंधी, एसडीपीओ सेंट्रल