आतंकी हमला झेल चुके एयरबेस को और सक्षम बनाने की संभावना
जनवरी 2016 में पाक प्रशिक्षित आतंकियों द्वारा किए गए आतंकी हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। 65 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी आतंकियों को भी मार गिराया गया था। सूत्रों की मानें तो एयरबेस पर भारी मात्रा में हथियार होने के चलते उसे सुरक्षा के लिहाज से और सक्षम बनाने के लिए इंटीग्रेटेड पैरामीटर सिक्योरिटी सिस्टम से लैस करने की संभावना है। नए साल की शुरुआत तक इसमें एयरबेस की सुरक्षा के लिए स्मार्ट फेंसिंग, थर्मल कैमरे, मोशन डिटेक्टर, सेंट्रल कंट्रोल और मॉडर्न सर्विलांस सिस्टम शामिल हैं। पठानकोट के अलावा 5 अन्य एयरबेस को इसी प्रणाली से सुरक्षित किए जाने की संभावना है।