फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Jul 2015 09:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उलाजा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में दामादवाद पर निशाना साधा था। उस दौरन वहां वित्त मंत्री अऱुण जेटली भी मौजूद थे। माना जा रहा था कि ये निशाना जेटली पर ही साधा गया।भारतीय राजनीति में सक्रिय नेताओं के दामाद कई बार अपने परिवार के लिए मुसीबत तो कभी खेवन हार। आईए आगे की स्लाइड्स में देखतें हैं नेताओं के दामादों के बारे में।
विज्ञापन

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

2 of 10
जम्मू कश्मीर के पहले वजीर-ए-आजम शेख अब्दुल्ला के दामाद गुलाम मोहम्मद शाह जो लंदन स्कूल ऑफ इकानॉमिक्स में अपनी पढ़ाई कर रहे थे, उन्होंने एक स्टूडेन्ट लीडर के तौर पर राजनीति में अपने कदम रखे। शेख अब्दुल्ला की मृत्यु के बाद उन्होंने नेशनल कांफ्रेस से अलग आवामी नेशनल कांफ्रेंस नाम की पार्टी बना ली और शेख के बेटे फारुक अब्दुल्ला को किनारे लगाते हुए खुद कश्मीर के मुख्यमंत्री बन गए।
विज्ञापन

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

3 of 10
रंजन भट्टाचार्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के दामाद हैं। उन्होंने बाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता से शादी की थी। जब अटल बिहारी प्रधानमंत्री पद पर थे तब रंजन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के पक्ष में कई फैसले और उसके प्रधानमंत्री कार्यालय पर पड़ते असर को लेकर उन्होंने विरोध किया जिसके बाद ही वो खबरों में आए। उसके बाद उनका नाम नीरा राडिया टेप केस में भी आया था।

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

4 of 10
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र कुमार भी चर्चा में आ गए थे, क्योंकि मांझी ने उन्हें अपनी निजी सचिव (पीए) नियुक्त किया था। जिसकी वजह से मांझी को अपनी पार्टी के साथ-साथ बाहरी विरोध भी झेलना पड़ा था।
विज्ञापन

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

5 of 10
राजद नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी, राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेज प्रताप यादव से हुई है। तेज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से संसद सद्स्य भी हैं। शादी के बाद तेज प्रताप का असर सपा और राजद दोनों दलों में दिखने लगा।
विज्ञापन

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

6 of 10
फिरोज गांधी को कौन नहीं जानता। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरु की बेटी इंदिरा प्रियदर्शनी नेहरु से इनकी शादी 1942 में हुई थी। इंदिरा से शादी के बाद भी फिरोज अपना जीवन बहुत ही सामान्य तरीके से जीते थे।फिरोज ने नेहरु सरकार के खिलाफ 1957 में मुंध्रा मामले में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उसके बाद तात्कालीन वित्त मंत्री टी टी कृष्णमचारी को इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

7 of 10
गिरधारी लाल डोगरा जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के जाने माने चेहरों में से एक थे। डोगरा की बेटी संगीत की शादी मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली से 1982 में हुई थी। डोगरा और जेटली दोनों वकील थे, लेकिन दोनों की पार्टी विचारधारा बिल्कुल अलग थी।

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

8 of 10
डीएम के प्रमुख एम करुणानिधि दक्षिण भारत के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार के मुखिया हैं। उन्हें कई बार अपने बेटे और बेटियों की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन चर्चा में रहने के मामले में उनके दामाद भी कम नहीं थे। जहां कनिमोझी के पति अरविंदम एक सॉफ्टवेयर इजीनियर हैं, वहीं उनकी छोटी बेची सेल्वी के पति सेल्वम, जो उदया टीवी के प्रमुख हैं।

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

9 of 10
आखिर रॉबर्ट वाड्रा को कौन नहीं जानता? डीएलएफ के विवादों से लेकर राजनीतिक गलियारों में जब भी गांधी परिवार के बारे में चर्चा होती है तो शायद ही बिना वाड्रा के पूरी होती हो। वाड्रा की शादी सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी से हुई है। वैसे तो वाड्रा राजनीति में सक्रिय नहीं रहते लेकिन फिर भी वो अपनी पत्नी प्रियंका वाड्रा से ज्यादा सुर्खियों में छाए रहते हैं।
विज्ञापन

ये हैं भारतीय राजनेताओं के चर्चित दामाद, देखें तस्वीरें

10 of 10
फारुक अब्दुल्ला की बेटी सारा की शादी राजस्थान कांग्रस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट से हुई है। सारा ने ये शादी अपने परिवार के खिलाफ जा कर की थी, लेकिन शादी में फारुक अब्दुल्ला और उनका परिवार शामिल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें