उन्नाव में मंगलवार को गंगा नदी में बहते पाए गए शवों का मामला शांत भी नहीं हो पाया था, कि बुधवार को झांसी में नोटघाट के निकट बेतवा नदी में आधे दर्जन शव उतराते देखे गए। शवों उतराने की खबर फैलते ही हडकंप मच गया। आनन - फानन में आला अफसर मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया।
विज्ञापन
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
2 of 13
पुलिस ने बेतवा नदी में बह रहे छह शवों को निकलवाया। शव देखने में कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे। कई शव क्षत विक्षत अवस्था में थे। पुलिस का कहना है कि शवों को उनके परिजनों ने विभिन्न वजहों से जल में प्रवाहित किया है। जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि छानबीन में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
3 of 13
शवों की सूचना मिलते ही एडीएम उमेश नारायण पांडेय, एसपी सिटी अरुण दीक्षित, एसडीएम सदर भगवान शरण पटेल, सीओ टहरौली स्वप्निल ममगई, थानाध्यक्ष बरुआसागर पंकज सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे।
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
4 of 13
सीओ टहरौली स्वप्निल ममगई ने बताया कि मुकम्मल जांच के लिए सभी शवों को बाहर निकलवाया गया है।
विज्ञापन
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
5 of 13
जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि गुरुवार को इन सभी शवों का विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
6 of 13
इससे पहले सफीपुर (उन्नाव) के परियर घाट पर गंगा तट के पास ठहरे पानी में 100 से ज्यादा शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना था कि शव महिला और पुरुषों दोनों के थे।
विज्ञापन
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
7 of 13
पुलिस का कहना था कि गरीबी के चलते इन शवों को नदी में प्रवाहित किया गया था। प्रशासन ने शवों को घाट के किनारे की गड्ढा खुदवा कर दफनाने का निर्देश दिया, लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर शवों को दफनाने से रोक दिया।
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
8 of 13
हालांकि प्रशासन ने विरोध के बाद भी शवों को दफना दिया। पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल ले लिए गए। चर्चा यह भी फैली कि पुलिस ने जहरीली शराब से मरे लोगों के शव को गुपचुप तरीके से गंगा में प्रवाहित कर दिया है।
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
9 of 13
बिठूर से उन्नाव की तरफ से गंगा के तट परियर घाट है। परियर घाट के तट पर शवों का अंतिम संस्कार होता है।
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
10 of 13
आईजी आशुतोष पांडेय ने बताया था कि बिठूर में पीपे वाले पुल के आगे परियर गांव (शमशान घाट) है। घाट के तट पर प्रतिदिन 8 से 10 लोगों का अंतिम संस्कार होता है। वहां गंगा नदी से सटे नहर में पानी ठहरा हुआ है। नदी और उसके आसपास सूखे स्थान पर तमाम शव मिले।
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
11 of 13
आईजी का कहना था कि आकस्मिक और स्वाभिक मौत का शिकार हुए लोगों के परिजनों ने आर्थिक तंगी के चलते शवों को नदी में प्रवाहित किया है। कुछ शवों पूरी तरह न जल पाने पर नदी में प्रवाहित किए गए।
गंगा के बाद अब बेतवा में उतराते मिले शव, हड़कंप
12 of 13
शवों की पहचान के लिए बुधवार को डीएनए टेस्ट के लिए उनका सैंपल लिया गया। घाट पर ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हवन हुआ। इसके बाद सभी शवों को दफन कर दिया गया।
इस दौरान कई थानों की फोर्स और भारी संख्या में पीएसी के साथ जिलाधिकारी, सीडीओ, एडीएम समेत पूरा अमला मौके पर जुटा रहा। भाजपाइयों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन फोर्स के फटकारने के बाद पैर पीछे खींच लिए। इस दौरान सीओ और सांसद प्रतिनिधि में नोंकझोंक भी हुई।