'एरिया 51' एक सैन्य मिलिटरी इलाका है जो अमेरिकी शहर लास वेगास से 80 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह इलाका अक्सर चर्चा का केंद्र बना रहता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहां दूसरे ग्रहों से आए एलियनों (पराग्रही) के ऊपर शोध कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
2 of 11
कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि उन्होंने कई बार अनआडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को वहां उड़ते देखा है। तो आइए जानते हैं क्या 'एरिया 51' से जुड़ी हकीकतें या अफवाहें?
विज्ञापन
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
3 of 11
एरिया 51 एक ऐसा स्थान है जो जहां आम आदमियों के जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस इलाके के चारों ओर बाड़ लगाया गया है जिससे कि कोई जानवर और इंसान गलती से या धोखे से अंदर नहीं घुस सके।
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
4 of 11
इसके अलावा इन बाड़ों के चारों अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी घूमते रहते हैं। टीवी, अखबारों और मैगजीनों में छपी खबरों के मुताबिक 1950 के शुरुआती दौर में कुछ उड़तस्तरियों को अमेरिकी आसमान में उड़ते पाया गया था जिसके बाद इसके लिए एक अलग खुफिया प्रोजेक्ट शुरू किया गया।
विज्ञापन
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
5 of 11
इस नए प्रोजेक्ट को 'प्रोजेक्ट ब्लू बुक' और कई अन्य नामों से जाना जाता है जिसे सीआईए के निर्देशों के बाद शुरू किया गया था। यह इतना खुफिया प्रोजेक्ट था कि इसकी जानकारी बेहद की खास लोगों और इससे जुड़े अधिकारियों को ही थी।
विज्ञापन
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
6 of 11
जब एरिया 51 को परीक्षण क्षेत्र के तौर पर चुना गया तो एक 8,500 फीट लंबे रनवे के निर्माण की जरूरत हुई। इस निर्माण की ओर किसी ध्यान न जाए इसलिए इसका निर्माण कार्य केवल रात में किया जाता था।
विज्ञापन
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
7 of 11
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यहां एलियनों इंजिनियरिंग पर शोध किया जाता है। कुछ तथ्यों के मुताबिक तो एरिया 51 में कई एलियनों को कैद करके रखा गया जिन पर शोध किया जाता है।
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
8 of 11
1952 के दौर में उड़नतस्तरियों के देखे जाने की संख्या बढ़ने के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को ऐसे विमान की आवश्यकता महसूस हुई जो एक दूसरे से दूसरे ग्रहों पर जा सके। इस नए प्रोजेक्ट को ऑक्सकार्ट नाम दिया गया जिसके तहत मानवयुक्त टोही विमान (लॉकहीड ए-12) का निर्माण किया गया।
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
9 of 11
इस विमान ने पहली बार 26 अप्रैल 1962 में उड़ान भरी और इसे 1968 में रिटायर कर दिया गया। यह ऐसा पहला विमान था जिसके निर्माण ने 90 फीसदी टाइटेनियम धातु का इस्तेमाल किया गया था। इसकी रफ्तार करीब 3500 किमी प्रति घंटे की थी जो उस वक्त के हिसाब से बेहद ज्यादा रफ्तार थी। ए-12 खुफिया प्लेन का इस्तेमाल यूएसएस पेब्लो जहाज को उत्तर कोरिया द्वारा जब्त कर लिए जाने के बाद उसकी जानकारी इकट्ठा करने के लिए किया गया।
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
10 of 11
हाल ही में अमेरिका में हुए एक शोध के मुताबिक करीब 57 फीसदी लोग एलियन और उड़नतस्तरियों के वजूद को सच मानते हैं। हालांकि, इनको देखें जाने के 100 फीसदी दावों में से 90 फीसदी या तो खारिज कर दिया जाता है या फिर दबा दिया जाता है। लेकिन 10 फीसदी ऐसे भी दावे भी हैं जिसके सबूत भी मौजूद हैं।
एरिया 51, एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया जिससे सब है अनजान
11 of 11
इस इलाके के ऊपर से किसी विमान को उड़ने की इजाजत नहीं है। अगर कोई ऐसा करता भी है तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल उसे तुरंत चेतावनी जा कर तुरंत अपना रास्ता बदलने का कहता है। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर अमेरिकी वायुसेना उस पर कार्रवाई करती है।