बलात्कार, यौन हिंसा, बाल यौन शोषण, छेड़खानी आदि से पूरा समाज शर्मसार होता है। इन आकड़ों को जानेंगे तो हैरत में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
2 of 10
बाल यौन शोषण के मामलों में तकरीबन 19.7 फीसदी लड़कियां और 7.9 फीसदी लड़के इसका शिकार होते हैं। पीड़ितों में से अधिकांश या तो परिचितों या रिश्तेदारों के शिकार होते हैं। सबसे ज्यादा 34.4 फीसदी बाल यौन शोषण के मामले अफ्रीका अंजाम दिए जाते हैं।
विज्ञापन
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
3 of 10
ये धारणा कि पुरुषों के साथ बलात्कार नहीं होता है, सबसे बड़े मिथकों में से एक है। कम से कम 10 में से 1 पुरुष बलात्कार का शिकार होता है। करीब 3 फीसदी अमेरिकी पुरुष या 33 में से 1 को बलात्कार से गुजना पड़ता है।
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
4 of 10
शारीरिक पीड़ा की तुलना में रेप पीड़ित 3 गुना ज्यादा मानसिक पीड़ा के शिकार होते हैं। 6 गुना ज्यादा पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस का शिकार होते हैं जबकि रेप पीड़ित चार गुना ज्यादा आत्महत्या का विचार करते हैं।
विज्ञापन
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
5 of 10
33 फीसदी रेप पीड़ितों को छोटी शारीरिक चोटों से जूझना पड़ता है। 5 फीसदी रेप पीड़ितों को बड़ी और गहरी चोटों का सामना करना पड़ता है। 61 फीसदी रेप पीड़ितों को चोट के बारे में सही से पता नहीं चल पाता है। इनमें से 82 फीसदी रेप पीड़ित अस्पताल की सेवा लेते हैं। 55 फीसदी पीड़ित फिजीशियन से इलाज कराते हैं, जबकि 17 फीसदी पीड़ित दंत चिकित्सक के पास जाते हैं। 19 फीसदी पीड़ित एंबूलेंस की सेवा लेते हैं और 17 फीसदी पीड़ित फिजिकल थेरेपी की सेवाएं लेते हैं।
विज्ञापन
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
6 of 10
यौन हमलों के शिकार लोगों में 15 फीसदी 12 साल या उससे भी कम उम्र के होते हैं। 29 फीसदी लोग 12 से 17 साल की उम्र के बीच के होते हैं। 29 फीसदी लोग 18 साल से कम उम्र के होते हैं। 80 फीसदी रेप पीड़ित 30 साल से कम उम्र के होते हैं। ये देखा गया है कि 18 से 34 साल की उम्र की महिलाएं सबसे ज्यादा रेप का शिकार होती हैं।
विज्ञापन
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
7 of 10
केवल 15 फीसदी रेप के मामले सामने आते हैं। 12 फीसदी रेप की कोशिश के मामले दर्ज कराए जाते हैं। दुनिया में आधे रेप के मामलों की शिकायत ही नहीं की जाती है।
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
8 of 10
सबसे ज्यादा रेप के मामले जिन देशों से सामने आते हैं उनमें लेसोथो में 91.6 फीसदी, ट्रिनिडाड और टोबैगो में 58.4 फीसदी, स्वीडन में 53.2 फीसदी, कोरिया में 33.7 फीसदी, न्यू जीलैंड में 30.9 फीसदी, अमेरिका में 28.6 फीसदी, बेल्जियम में 26.3 फीसदी, जिमबाब्वे में 25.6 फीसदी और यूनाइटेड किंगडम में 23.2 फीसदी रेप के मामलों को अंजाम दिया जाता है।
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
9 of 10
30.9 फीसदी रेप को मामलों को अपराधी के घर पर अंजाम दिया जाता है। 26.6 फीसदे मामले रेप पीड़ित के घर पर ही घटते हैं। 10.1 फीसदी रेप के मामले रेप पीड़ित और अपराधी दोनों के सम्मिलित घर में अंजाम दिए जाते हैं। 7.2 फीसदी मामले पार्टियों में या किसी वाहन में घटते हैं। बाहरी स्थानों पर 3.6 फीसदी रेप की वारदातों को अंजाम दिया जाता है, जबकि बार में 2.2 फीसदी रेप होते हैं।
10 में से एक लड़का है रेप का शिकार, जानिए रेप के दिल दहला देने वाले आंकड़े
10 of 10
केवल 6 फीसदी रेप के अपराधी जेल काटते हैं। रेप के मामलों में 23 फीसदी ऐसे अपराधी होते हैं जिनके रेप पीड़ित से पहले से अंतरंग संबंध होते हैं। जबकि 3 फीसदी अपराधी रेप पीड़ित के रिश्तेहार होते हैं। 38 फीसदी अपराधी रेप पीड़ित के दोस्त या परिचित होते हैं। केवल 31 फीसदी अपराधी रेप पीड़ित के अजनबी होते हैं।