फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं? तो ये उपाय जरूर अपनाएं

Mon, 12 Oct 2015 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अगर हर वक्त आपके पैर ठंडे रहते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पैरों में पर्याप्त ऑक्सीजन और रक्त संचार नहीं नहीं हो पा रहा है। जानिए उपाय।
विज्ञापन

आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं? तो ये उपाय जरूर अपनाएं

2 of 8
गर्म तेल की मसाज करें। मसाज के लिए जैतून, नारियल या सीसम का तेल इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले मसाज करना लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन

आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं? तो ये उपाय जरूर अपनाएं

3 of 8
हाइड्रोथेरेपी से पैरों में रक्त संचार ठीक होता है। इसके लिए 2 बेसिन्स लें। एक में गर्म पानी भरें और दूसरे में ठंडा पानी भरें। अब दो मिनट के लिए पैरों को ठंडे पानी में रखें। इसके बाद एक मिनट तक गर्म पानी में पैरों को रखें। करीब 15 से 20 मिनट तक इस विधि को दोहराते रहें। इससे पैरों को नॉर्मल होने में मदद मिलेगी। बेहतर रिजल्ट के लिए पानी में अदरक का रस, पिपरमिंट, मेहंदी या साइप्रस का तेल मिला सकते हैं।

आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं? तो ये उपाय जरूर अपनाएं

4 of 8
व्यायाम करना भी ठीक रहेगा। इसके लिए अंगूठे के बल करीब एक मिनट तक खड़े हों। अब धीरे-धीरे अपना वजन पैरों की एड़ियों लें। इस तरह करीब 10 मिनट तक व्यायाम करने से पैरों में रक्त का संचार तेज होता है और ठंडे पैरों की शिकायत दूर होती है।
विज्ञापन

आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं? तो ये उपाय जरूर अपनाएं

5 of 8
एक टब में गर्म पानी लें और इसमें आधा कप मैग्नीशियम सल्फेट घोलें। इस पानी में 15 से 20 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। हफ्ते में दो बार इस विधि को अपनाएं, फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं? तो ये उपाय जरूर अपनाएं

6 of 8
एक बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक 2 कप पानी में करीब 10 मिनट तक रखें। अब इस पानी को छान लें और इसमें कुछ शहद मिलाएं और दिन में 2 से 3 बार पिएं।
विज्ञापन

आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं? तो ये उपाय जरूर अपनाएं

7 of 8
दिन में 2-3 कप ग्रीन टी पिएं, ध्यान रहे कि ग्रीन टी में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें और दूध कतई न मिलाएं। इसके अलावा 3-4 ग्रीन टी बैग्स को एक बड़े बर्तन में गर्म पानी में डालें और इस पानी में दस मिनट तक पैरों को भिगोकर रखें। इस विधि को दिन में दो अपनाएं।
विज्ञापन

आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं? तो ये उपाय जरूर अपनाएं

8 of 8
अगर ये सभी उपाय भी आपके काम नहीं आ रहे हैं तो आपको एनीमिया, क्रोनिक फैटिग सिंड्रोम, रेस्टलैस लेग्स सिंड्रोम, पेरीफेरल न्यूरोपैथी, नर्व डैमेज, पेरीफेरल वेस्कुलर डिसीज, मधुमेह, हाइपोथायरोडिस्म, रेनॉड्स डिसीज या हाइपोथर्मिया की शिकायत हो सकती है। इसके लिए देर न करें, तुरंत चिकित्सक के पास जाकर जांच और इलाज कराएं।

सोर्स-टॉपटेनहोमरेमेडीज.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें