आगरा में किन्नरों और दिव्यांगों के आत्मविश्वास ने जब रैंप पर कैटवॉक किया तो आरबीएस डिग्री कॉलेज का ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा। इसके बाद किन्नर शिवानी ने एक मां की गोद में लेटे 10 महीने के बच्चे के सिर पर हाथ फेरकर उसे आशीर्वाद दिया तो मां भी भावुक हो उठी। अवसर था रिवाज संस्था की ओर से आयोजित हौसला फैशन शो का। बुधवार को आरबीएस डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में हौसला फैशन शो का आयोजन किया गया था। जिसमें किन्नरों और दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
किन्नरों और दिव्यांगों के सशक्तीकरण मुहिम के तहत इस फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य, प्रीति उपाध्याय, श्वेता वार्ष्णेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
2 of 5
कैटवॉक करतीं प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
फैशन शो में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा आदि राज्यों के 15 किन्नरों और शहर के 20 दिव्यांगों ने कैटवॉक किया। शो में इंडो-वेस्टर्न और राजस्थानी परिधानों की धूम रही। रिवाज संस्था की अध्यक्ष मधु सक्सेना ने दिव्यांगों और किन्नरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
3 of 5
फैशन शो के प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
इन्हें मिला दिव्यांग रिवाज रत्न सम्मान
फैशन शो में विशाल रायजादा, प्रियंका चौहान, विजया चौधरी, रूचि रायज्यादा, योगेश इंदौलिया, प्रिया चौधरी, लीला राय, योगेश प्रजापति, नितिन गुप्ता, कनक, लव, सरिता, आशीष, राहुल, सुमन, सबीना, कमलेश, अब्दुल, अज्जू, रेनू, शैंकी आदि को रिवाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
4 of 5
ओडिशा की अलीना दास
- फोटो : अमर उजाला
'धरातल पर नहीं दिख रहा प्रयास'
ओडिशा से आईं किन्नर अलीना दास ने कहा कि सरकार की ओर से मुख्यधारा में हमें शामिल करने का प्रयास अभी धरातल पर नहीं दिख रही है। वो सभी अधिकार दिए जाएं, जो हमें यह अहसास कराएं कि हम भी समाज का एक मजबूत अंग हैं।
अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता दिव्यांग युवक
- फोटो : अमर उजाला
'मैंने अपने को दिव्यांग नहीं माना'
दिव्यांग पॉवरलिफ्टर अब्दुल रहमान ने कहा कि मैंने राष्ट्रीय स्तर पर बॉडी बिल्डिंग में कई पदक जीते हैं। कभी अपनी दिव्यांगता को अभिशाप नहीं माना। मेरा मानना है कि मजबूत संकल्प और कुछ कर गुजरने की तमन्ना मेरी ताकत है। अपने को कभी दिव्यांग नहीं माना।