दीर्घ विष्णु मंदिर में ठाकुरजी का श्रीविग्रह
- फोटो : अमर उजाला
श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में किया पंचामृत अभिषेक
घीया मंडी स्थित प्राचीन आदिश्री दीर्घ विष्णु मंदिर में मंदिर के महंत कांतानाथ चतुर्वेदी के निर्देशन में धार्मिक आयोजन हुए। सुबह ठाकुरजी के विग्रह का पंचामृत अभिषेक मंदिर के सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी व लालकृष्ण चतुर्वेदी ने किया गया। प्राचीन ठाकुर केशवदेव मंदिर में भी धार्मिक आयोजन हुए। मंत्र उच्चारण के बीच ठाकुरजी के श्री विग्रह का गुलाब जल, सुगंधित चमेली इत्र से अभिषेक किया गया। मंदिर में रायवेल व चमेली के सुगंधित फूलों से बंगला सजाया।