फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला इंस्पेक्टर के बेटे की संदिग्ध मौत, पीजी हॉस्टल में बेड पर पड़ा मिला शव

Wed, 10 Jan 2018 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा के एक पीजी में उत्तर प्रदेश में कार्यरत महिला इंस्पेक्टर के बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान प्रशांत यादव (22 वर्ष) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : जेपी शर्मा
प्रशांत ग्रेटर नोएडा के ही एक कॉलेज में पॉलिटेक्निक फाईनल ईयर का छात्र था। वह अल्फा ए7 सेक्टर में बने एक पीजी में किराए पर रहता था। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : जेपी शर्मा
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही लूटपाट का कोई संकेत मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

4 of 6
- फोटो : जेपी शर्मा
प्रशांत की मां बीना यादव यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं जबकि पिता का देहांत हो चुका है।
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : जेपी शर्मा
प्रशांत का परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर के सरोधन गांव का रहने वाला है जबकि मां मुजफ्फरनगर में कार्यरत हैं। प्रशांत के परिवार में अब मां और बहन ही बचे हैं। बहन दिल्ली में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : जेपी शर्मा
प्रशांत की मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है क्योंकि उसके शरीर पर न तो चोट के कोई निशान मिले हैं और न ही सुसाइड नोट मिला है। ऐसे में मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें