फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम रहीम को सेक्स की लत'- ये खबर बिल्कुल झूठ, ये है इसका सबूत

Wed, 13 Sep 2017 11:44 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 7
sant gurmeet ram raheem singh insa - फोटो : file photo
साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम के बारे में ये खबर वायरल हो रही है कि उन्हें सेक्स की लत है, ये बिल्कुल झूठ है। इसका सबूत सामने आ गया है।
विज्ञापन

2 of 7
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
कुछ वेबसाइट पर दावा किया जा रहा था कि जेल में गुरमीत राम रहीम की तबियत बिगड़ रही है तो डाक्टरों ने जांच रिपोर्ट में बताया कि राम रहीम को सेक्स की लत है, इसलिए उन्हें जेल में बेचैनी हो रही है, जबकि सच्चाई तो ये है कि गुरमीत राम रहीम के ब्लड की अभी तक कोई जांच नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि जेल पहुंचने के बाद से ही डेरामुखी कमर दर्द और बेचैनी की लगातार शिकायतें कर रहा है और उसे नींद भी न आने की शिकायत है। 
विज्ञापन

3 of 7
Gurmeet ram rahim Video
तबीयत खराब होने की शिकायत के बावजूद डाक्टरों की टीम रोहतक जेल में डेरामुखी की जांच के लिए गई। जांच टीम ने भी माना, कि बिना ब्लड लिए इस तरह की जांच संभव नहीं है। राम रहीम को जेल बाहर नहीं लाया गया, जबकि डेरामुखी को  पीजीआई रोहतक भर्ती करवाने की चर्चाएं जोरों पर थीं। हरियाणा सरकार के एक आला अफसर ने बताया कि डेरामुखी को जेल से बाहर लाने का जोखिम फिलहाल नहीं उठाया जा सकता, हर इमरजेंसी सेवा भीतर ही मिलेगी।

4 of 7
Gurmeet Ram Rahim Singh
खुफिया एजेंसियों का इनपुट है कि यदि किसी भी बहाने डेरामुखी जेल से बाहर आता है, तो फिर माहौल बिगड़ सकता है, क्योंकि डेरे के कुर्बानी दस्ते अभी पूरी तरह से निष्क्रिय नहीं हुए हैं। इन कुर्बानी दस्तों के सदस्यों में इस पूरे प्रकरण को लेकर जबरदस्त आक्रोश है और यदि उनके आक्रोश को फिर से हवा मिली, तो हिंसा हो सकती है। इसी के मद्देनजर हरियाणा सरकार फिलहाल किसी भी सूरत में डेरामुखी को जेल परिसर से बाहर लाने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां
वैसे तो सेंट्रल जेलों में ही एक जेल अस्पताल की व्यवस्था होती है, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ जाए तो संबंधित कैदी को जिलों के नागरिक अस्पतालों में उपचार के लिए लाया जाता है। वहां बकायदा कैदी वार्ड की भी व्यवस्था भी होती है। तबीयत सीरियस हो जाए तो नजदीकी पीजीआई में कैदी को पूरी सिक्योरिटी के साथ रेफर भी किया जा सकता है, लेकिन खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद डेरामुखी को जेल से बाहर लाने का रिस्क सरकार नहीं उठाना चाहती।
विज्ञापन

6 of 7
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
गुरमीत के बारे में डेरे से लेकर जेल जाने तक जितने तरह के तथ्य सामने आए हैं उससे मनोचिकित्सकों को लगता है कि वह कई तरह की मानसिक बीमारियों का शिकार है। सूत्रों का कहना है कि पीजीआई के डाक्टर इस संबंध में जल्द ही गुरमीत राम रहीम की जांच कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि जेल में रूटीन चेकअप के नाम पर पीजीआई से जाने वाली डाक्टरों की टीम में मनोचिकित्सक को भेजकर गुरमीत का चेकअप कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राम रहीम की मूवी का दूसरा गाना यूट्यूब पर वायरल
सूत्रों के अनुसार पीजीआईएमएस रोहतक के मनोचिकित्सक 14 और 25 सितंबर, 12 और 23 अक्तूबर, पांच और 27 नवंबर को जेल में मरीजों की जांच करने जाएंगे। इसमें जेल में बंद अन्य कैदियों के साथ गुरमीत राम रहीम की मानसिक स्थिति की भी जांच करेंगे। विभाग की मानें तो वह हर माह जेल में कैदियों की जांच करने जाते हैं, लेकिन गुरमीत के जेल में आने के बाद उनके यहां से जेल कोई नहीं गया है। जेल में कैदियों की जांच करना रुटीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें