फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के चलते युवक की गला रेतकर हत्या

Wed, 13 Sep 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
relationship
समयपुर बादली इलाके में एक युवक की सिर काटकर हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पड़ोस में रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में शामिल दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक का एक आरोपी की बहन और दूसरे की पत्नी से अवैध संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी उसने बातों को अनसुना कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर युवक का सिर घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
dead body
जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान रंजीत (18), गुलाब सिंह (21) और राहुल (20) के रूप में हुई है। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि सिरसपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक की सिर कटी लाश पड़ी है। छानबीन में युवक की शिनाख्त राणा पार्क सिरसपुर निवासी जावेद (22) के रूप में हुई। जावेद के परिवार वालों ने बताया कि रविवार रात किसी के फोन आने पर वह घर से निकल गया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेमी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जावेद रात में इलाके में रहने वाला रंजीत और मुनमुन के साथ देखा गया था। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन सभी फरार मिले। गुप्त सूचना पर पुलिस ने रंजीत, गुलाब सिंह और राहुल को दबोच लिया। पूछताछ में रंजीत ने बताया कि जावेद का उसकी बहन के साथ अवैध संबंध था। बाद में उसका संबंध मुनमुन की पत्नी से हो गया।

4 of 5
alcohol
उन लोगों ने कई बार जावेद को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद सभी ने जावेद की हत्या की साजिश रची। मुनमुन ने 10 सितंबर को अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और फिर जावेद को रंजीत की मदद से शराब पीने के लिए बुलाया। शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर मुनमुन ने जावेद की गला काटकर हत्या कर दी। उसकी पहचान न हो इसके लिए उन लोगों ने शव और मोबाइल फोन को घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंक दिया। पुलिस वारदात में शामिल मुनमुन और शंभू की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
एक आरोपी मृतक के परिवार को दे रहा था सांत्वना
वारदात को अंजाम देने बाद रंजीत जावेद के परिवार वालों को लगातार सांत्वना दे रहा था। वह परिवार के साथ पुलिस की हर जांच प्रक्रिया में शामिल था और पुलिस की हर कदम के बारे में अपने सहयोगियों को जानकारी देे रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें