फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो 'सेक्स जेल' से आजाद हुईं 21 और लड़कियां, अश्लील सामान देखकर उड़े पुलिस के होश

Tue, 26 Dec 2017 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रमों पर लगातार छापेमारी चल रही है। एक आश्रम से 21 लड़कियां और आजाद कराई गई हैं। जबकि दूसरे आश्रम से ऐसा अश्लील सामान बरामद हुआ कि पुलिस के होश उड़ गए। जानिए आश्रम से क्या मिला। 

पढ़ें:- लखनऊ में भी ढोंगी बाबा के आश्रम में छापेमारी, पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गईं महिलाएं
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अाश्रम में मह‌िलायें
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और हाईकोर्ट कमेटी के सदस्य वकील अजय अग्रवाल ने तीन जगहों पर छापेमारी की, जिसमें दो जगह बाबा के आश्रम मिले। दोनों जगहों पर करीब 21 लड़कियां मिलीं। इनमें तीन लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है, जिन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
आश्रम में अंदर बैठी संवासनियां।
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रमों से लगातार युवतियों के बरामद होने से मामले के मानव तस्करी से जुड़े होने का शक गहराता जा रहा है। महिला आयोग अध्यक्ष ने सबसे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली स्थित करावल नगर इलाके में स्थित आश्रम में छापेमारी की। पहले पकड़े जा चुके आश्रम से यह छोटा था लेकिन यहां से कुल छह लड़कियां और महिलाएं मिलीं। 

4 of 7
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
लड़कियां कहा से आईं है क्यों आई उसका भी पता नहीं चला। आदर्श नगर में आश्रम मिलने की सूचना मिली लेकिन वहां टीम पहुंची तो सूचना गलत निकली। उसके बाद यह टीम नांगलोई स्थित आश्रम में छापेमारी के लिए पहुंची। वहां से 15 लड़कियों को बरामद किया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी करनी पहुंची टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां से 20 लड़कियों को छापेमारी की सूचना मिलने पर सुबह आठ बजे ही हटा दिया गया है। टीम ने बरामद लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। इस आश्रम से कुछ आपत्तिजनक लिखी हुई तख्तियां बरामद हुई हैं। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि बाबा का पाप सबके सामने आ रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
baba virendra dev dixit
दिल्ली ही नहीं पूरे देश में आश्रम का जाल बिछा रखा है। सीबीआई को तुरंत इस मामले में पूरे देश में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करना चाहिए। जिस तरह से लड़कियों को पकड़ा जा रहा है। ऐसा लगता है कि  यहां मानव तस्करी का भी काम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वीरेन्द्र देव दीक्षित का अाश्रम
उन्होंने बताया कि लड़कियों पूछने पर कुछ बताती भी नहीं हैं। जब आश्रम इंचार्ज के बारे में पूछा जाता है तो कहती हैं हम सब इंचार्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह देश के हर हिस्से नेपाल राजस्थान, सिक्किम तक की लड़कियां अब तक मिल चुकी है। यह एक बड़ा नेटवर्क है इसमें और लोग शामिल हो सकते है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें