फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की सूचना दीजिए, एक लाख का इनाम लीजिए

Fri, 22 Sep 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
1 of 5
हनीप्रीत
रेप केस में रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत की सूचना देने वाले के लिए अब एक लाख रुपये इनाम की घोषणा कर दी गई है। जानिए, ये घोषणा किसने और क्यों की...


 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल
यूपी के शाहजहांपुर के एक समाजसेवी ने उक्त घोषणा की। हनीप्रीत को पकड़वाले वाले को शोषित समाज मोर्चा के प्रदेश महासचिव फकीरे लाल भोजवाल ने एक लाख रुपये का नगद इनाम देने का ऐलान किया है। हनीप्रीत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने कलक्ट्रेट में अन्य साथियों के साथ धरना दिया।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल
परिसर में जगह-जगह हनीप्रीत के वांटेड लिखे पोस्टर लगवा दिए हैं। फकीरे लाल भोजवाल के साथ मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी महबूब हुसैन इदरीसी और सामाजिक कार्यकर्ता सलमान भी धरने में शामिल हुए। समाजसेवी भोजवाल ने कहा कि ढोंगी साबित हो चुके राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत भी अपराधी होने के कारण समाज के लिए कभी भी खतरा बन सकती है। 

4 of 5
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
समाजसेवी भोजवाल ने कहा कि समाज में धर्म का लबादा ओढ़े कई बाबा न सिर्फ लोगों की आस्था और मान-मर्यादा से खिलवाड़ कर रहे हैं, अपने कृत्यों से मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसे बाबाओं और उनके सहयोगियों को पकड़कर बेनकाब क रने में सुरक्षा एजेंसियों को मदद देने वाले व्यक्ति को वह अपने व्यक्तिगत कोष से एक लाख रुपये की मदद देंगे, भले ही वह कहीं का रहने वाला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल
गौरतलब है कि गीत 25 अगस्त से हनीप्रीत फरार बताईं जा रही हैं। गौरतलब  है कि अभी कुछ देर पहले ही हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करके राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तों की पोल खोली। विश्वास गुप्ता ने राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तें की कई परतें खोलकर सामने रखीं। विश्वास गुप्ता ने कहा कि हनीप्रीत राम रहीम की बेटी नहीं है। उनके बीच कुछ और रिश्ता है और यह मुझे धोखे में रखकर बनाया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें