फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पति ने खोली राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते की पोल, 10 गंभीर आरोप

Fri, 22 Sep 2017 07:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
1 of 9
विश्वास गुप्ता - फोटो : ANI
मोस्टवांटेड हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करके राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तों की पोल खोली। जानिए, ऐसे 10 गंभीर आरोप...
 
विज्ञापन

2 of 9
फाइल
विश्वास गुप्ता ने बताया कि राम रहीम ने हनीप्रीत को अपने साथ रखने के लिए बिग बॉस जैसा खेल खेला। राम रहीम ने अपने परिवार के सदस्यों समेत मुझे और हनीप्रीत को 28 दिन के लिए गुफा में रखा। परिवार जनों को बताया कि बच्चे विदेश घूमने के लिए गए हैं और सुरक्षा कारणों के चलते नहीं बता सकते कि वे कहां किस देश गए हैं। विश्वास गुप्ता ने बताया कि 28 दिन तक गुफा में हमनें बिग बॉस की तरह टास्क किए।
विज्ञापन

3 of 9
विश्वास गुप्ता - फोटो : ani
विश्वास गुप्ता ने बताया कि गुफा में 28 दिन तक सभी को राम रहीम खुद मॉनीटर करता था। गलती किए जाने पर सजा भी दी जाती थी। सजा ये थी कि 10 मिनट बाबा का सिमरन करना था, वो भी एक कमरे में जाकर। विश्वास ने बताया कि यह ऐलाना होते ही हनीप्रीत गलतियों पर गलतियां करने लगी। फिर ऐसा हुआ कि हनीप्रीत हर वक्त कमरे में ही रहने लगी, क्योंकि एक के बाद दूसरी गलती करने पर सिमरन करने का टाइम डबल होता जाता था।

4 of 9
फाइल
विश्वास ने बताया कि इस तरह गलतियां करते करते हनीप्रीत सारा दिन कमरे में रहती। वह टास्क के लिए ही बाहर आती थी, गलती करती और फिर अंदर चली जाती। एक दिन मैंनें ध्यान दिया कि जिस कमरे में हम सिमरन करते थे, उसमें एक दरवाजा था जो राम रहीम के कमरे में जाता था। मुझे शक हुआ और लगा कि हनीप्रीत सिमरन करने के बहाने बाबा के कमरे में आती जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 9
फाइल
विश्वास गुप्ता ने बताया कि राम रहीम ने हनीप्रीत को बेटी बनाया, लेकिन बर्ताव बीवी जैसा करता था। शादी के बाद हर हफ्ते हनीप्रीत और मुझे गुफा में बुलाया जाता था। हनीप्रीत गुफा में जाती थी जबकि मुझे बाहर बिठाया जाता था। विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसे डेरे का काम सौंप कर राम रहीम हनीप्रीत के साथ ऐश करता था। विरोध करने पर मुझे मारने की धमकी दी गई। मुझे टॉर्चर किया गया।
 
विज्ञापन

6 of 9
विश्वास गुप्ता - फोटो : ani
विश्वास गुप्ता ने कहा कि मैं राम रहीम का जमाई नहीं, बल्कि किराए का टट्टू था। मेरा मुंह चुप करवाने के लिए मुझे सारी सुविधाएं दे दी गई। उनका मकसद था कि दिखावे में, सुविधाएं और पॉवर पाकर चुप हो जाएगा, लेकिन मेरे दिमाग से वो सब नहीं निकला। विश्वास ने बताया कि एक बार जब हम राम रहीम के साथ जा रहे थे, तो पहले हनीप्रीत मेरी गाड़ी में थी। बाद में वो जाकर राम रहीम की गाड़ी में बैठ गई।
विज्ञापन

7 of 9
फाइल
​विश्वास ने बताया कि राम रहीम ने खुद हनीप्रीत को अपनी गाड़ी में बिठाया। विश्‍वास ने कहा कि गुरमीत राम रहीम अपने साथ हथियारों से भरा एक बड़ा बॉक्‍स रखता था। राम रहीम जिस कार में सफर करता था उसके आदमी हथियारों का बॉक्‍स उसमें लेकर चलते थे। राम रहीम की डेरे और उससे जुड़े लोगों में पूरी दहशत होती थी। राम रहीम के कहे बिना डेरे में एक पत्ता नहीं हिलता था।

 

8 of 9
विश्वास गुप्ता - फोटो : ANI
विश्वास गुप्ता ने कहा कि हनीप्रीत राम रहीम की बेटी नहीं है। उनके बीच कुछ और रिश्ता है और यह मुझे धोखे में रखकर बनाया गया। विश्वास गुप्ता ने बताया कि राम रहीम ने गोद लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं की। उन्होंने बस कहा कि हनीप्रीत मेरी बेटी है। इसे मैंने अपनी मंझली बेटी बनाया है, लेकिन गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की। विश्वास ने कहा कि कानूनन राम रहीम हनीप्रीत को गोद नहीं ले सकता था।
 
विज्ञापन

9 of 9
फाइल
विश्वास गुप्ता ने बताया कि वह हनीप्रीत को बेटी बताता था, लेकिन रात में अपने साथ कमरे में रखता था। मैंने राम रहीम और हनीप्रीत को न्यूड देखा। आंखों से दोनों को सेक्स करते देखा। मैं डेरे में ही रहता था, फिर भी हनीप्रीत मेरे पास नहीं आती थी। वो हर समय बाबा के साथ ही रहती थी। किसी में भी कुछ भी पूछने की हिम्मत नहीं थी। मैंने विरोध करना चाहा तो राम रहीम ने मुझे धमकाया। मारने की कोशिश भी की। मुझे मानसिक तौर पर परेशान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें