फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार डांसर गर्लफ्रेंड पर उड़ा चुका था 2 करोड़ रुपए, दूसरा अफेयर हुआ तो दी खौफनाक सजा 

Thu, 04 Jan 2018 12:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
एक सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड के कैरेक्टर पर शक करते हुए ऐसी भयानक सजा दी कि जिसने भी पढ़ा उसके होश उड़ गए। मामला गुजरात का है। जहां सूरत के एक गांव टींबा में आरोपी युवक ने अपनी डांसर गर्लफ्रेंड की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी का नाम प्रीतेश है जो पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, मृतका ज्योति उर्फ निशा भट्टी मूल रूप से पंजाब के भठिंडा की रहने वाली थी और मुंबई में बार डांसर का काम करती थी। तकरीबन 2 साल पहले दोनों की मुलाकात एक बार में हुई थी। मुलाकातों का सिलसिला कब प्यार में बदल गया दोनों का पता नहीं लगा। जांच में ये भी पता लगा कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड पर अबकर तकरीबन 2 करोड़ खर्च कर चुका था।
विज्ञापन

3 of 6
हत्या से कुछ महीनों पहले ज्योति वापस भठिंडा चली गई थी। जहां पार्टियों में डांस भी करती थी। बीते 27 दिसंबर को प्रीतेश का बर्थ डे था। जिसके बाद वो दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उससे मिलने टिंबा आई थी। ज्योति के साथ उसका ड्रायवर और उसकी पत्नी भी टींबा आई थी।

4 of 6
27 दिसंबर को सभी ने मिलकर प्रीतेश का जन्मदिन भी मनाया। इसके बाद यहां से चारों लोग मुंबई चले गए। वहां होटल में ठहरे। इस दौरान ज्योति भठिंडा के गौरव के साथ बातचीत करती थी। इस पर उसकी प्रीतेश से कहासुनी हुई थी। 1 जनवरी को प्रीतेश उन्हें अपने साथ टींबा गांव घूमाने ले गया।
विज्ञापन

5 of 6
गांव पहुंचने पर प्रीतेश चारों को खेत दिखाने कार से ले गया। वहां अकेले में खेत में ले जाकर ज्योति की हत्या कर दी। जिसके बाद ड्रायवर और उसकी पत्नी ने वहां से भागकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रीतेश को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पुलिस ने भी बताया कि आरोपी ने इस बार डांसर के शौक पूरे करने के लिए उसपर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीते दिनों मुंबई में रहने के दौरान भी प्रीतेश ने ज्योति पर करीब दो लाख रुपए खर्च किए थे। मुंबई में खरीदी गई चीजें पुलिस ने कार से बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि प्रीतेश की शादी हो चुकी थी, लेकिन ज्योति के प्रेम में पड़ने के बाद उसने पत्नी से तलाक ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें