उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में ऑनर किलिंग के मामले में हत्याकर दफनाई गई युवती की लाश को पुलिस ने गुरुवार को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराराऊ
अपने ममेरे भाई से प्रेम विवाह करने की जिद एक युवती की जान की दुश्मन बन गई। माता-पिता, भाई और अन्य लोगों पर उसकी हत्या कर शव को दफनाने का आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
कब्र
मौत से पहले युवती द्वारा ट्रेन में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले की पर्तें अब खुलने लगी हैं।
4 of 7
hathras
अफसोस तो यह है कि वीडियो वायरल और अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बावजूद कोतवाली पुलिस लापरवाह रही। जब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तब कोतवाली पुलिस ने आनन फानन में चौकीदार से तहरीर लेकर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
5 of 7
गुरुवार को पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूलरूप से नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी यासीन परिवार के साथ मुंबई में रहकर फल बिक्री का काम करता है। उसकी बेटी सोनी ने कुछ दिन पहले अपनी वीडियो बनवाई। जिसमें जान का खतरा होने की बात कही गई।
विज्ञापन
6 of 7
honour killing
वीडियो में सोनी कह रही है कि उसे मेमेरे भाई इमरान से प्यार है, और शादी करना चाहती है। लेकिन उसके माता-पिता और भाई शादी के खिलाफ हैं। वो उसकी हत्या करना चाहते हैं।
सोनी वीडियो में कह रही है कि ये लोग इसी मकसद से उसे मुंबई से सिकंदराराऊ ले जा रहे हैं। उसे पिता यासीन, भाई अकरम, पहलवान, इशाक नवी और अन्य परिजनों से जान का खतरा है। युवती की यह वीडियो ट्रेन के शौचालय में बनाई गई है। कोई दूसरा शख्स युवती की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है।