फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

डांसर हर्षिता के रेप और कत्ल की पूरी दास्तां, कातिल जीजा खतरनाक नतीजा

Sat, 21 Oct 2017 08:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
1 of 11
Harshita Dahiya Murder
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया का रेप और हत्या किसने कराई इसका खुलासा हो गया है। जानिए आरोपी ने क्यों कराई हर्षिता हत्या, पढ़ें पूरी खबर...
पढ़ें:- हर्षिता दहिया मर्डर केस में आया नया मोड़, जीजा दिनेश ने कबूला- मैंने ही हत्या करवाई

2 of 11
Harshita Dahiya Murder
डांसर हर्षिता दहिया की हत्या उसके जीजा गैंगस्टर दिनेश कराला ने ही कराई थी। उसने चार शूटरों से इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म कबूल किया है। दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की थी। 

पढ़ें:- जानिए गीता क्यों बनी हर्षिता, न मां-बाप न भाई, 23 साल की उम्र में मौत ऐसे आई

3 of 11
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दिनेश ने कबूल किया है कि उसे हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या के मामलों में सजा होने का डर था। इस डर की वजह से उसने हर्षिता की हत्या करा दी।

4 of 11
Haryanvi singer Harshita Dahiya
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया की हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या मामले में पानीपत पुलिस ने आरोपी दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा था। दिनेश ने पूछताछ में हर्षिता की हत्या कराना कबूल कर लिया। 

5 of 11
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
दिनेश ने बताया कि उसके खिलाफ दिल्ली के कंझावला और नरेला थाना में दो केस दर्ज हैं। हर्षिता अपनी मां की हत्या की मुख्य गवाह थी। दिल्ली कोर्ट में इन मामलों में जल्द ट्रायल शुरू होना था। इन मामलों में हर्षिता गवाही ना दे सके इसलिए अपने चार साथियों से उसकी हत्या करवाई।
विज्ञापन

6 of 11
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
आपको बता दें कि 17 अक्तूबर को जब हर्षिता एक कार्यक्रम से लौट रही थी तो चमराड़ा गांव में कार सवार बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। पहले हर्षिता की हत्या के पीछे विवादित रागिनी अपलोड करने का कनेक्शन सामने आ रहा था। हर्षिता ने विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसके बाद उन्हें धमकी मिली थी। 

7 of 11
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
लेकिन अगले ही दिन हर्षिता दहिया की बहन लता ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि हर्षिता की हत्या उसके पति दिनेश ने की है। हमारी मां की हत्या का भी आरोप दिनेश पर है, हर्षिता उस हत्याकांड की गवाह थी। 

8 of 11
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
लता ने बताया था कि उसके पति दिनेश ने 2014 में उसकी बहन हर्षिता के साथ रेप किया था। दिल्ली के कंझावला थाने में उसकी मां प्रेमो देवी की शिकायत पर दिनेश के खिलाफ रेप का केस दर्ज है। दिनेश ने उसकी मां को केस में गवाही ना देने की धमकी दी। 

9 of 11
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
जब वो नहीं मानी तो उसने 17 दिसंबर 2014 को उसकी मां की घर पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। नरेला थाने में दिनेश के खिलाफ हर्षिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज है। दिनेश ने इसके बाद हर्षिता पर गवाही न देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। हर्षिता और उसको सात माह पहले भी धमकी दी गई। 

10 of 11
हर्षिता की बहन लता
मंझली बहन लता ने थाना इसराना पहुंचकर हर्षिता की हत्या का आरोप अपने पति दिनेश पर लगाया था। लता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि 2012 मे उसकी शादी दिनेश निवासी कराला दिल्ली के साथ हुई थी। 
विज्ञापन

11 of 11
harshita dahiya - फोटो : facebook
शादी के कछ समय बाद ही उसकी दिनेश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह इसके बाद स्वतंत्र नगर नरेला अपने मायके में आकर रहने लगी। यहां पर वह अपनी मां प्रेमो देवी और बहन हर्षिता दहिया के साथ रह रही थी।
Next
AU ऐप में पढ़ें