फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : मेरठ के कारोबारी के घर दिनदहाड़े डाका, CCTV में दिखा बदमाश

Mon, 01 Aug 2016 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगानगर/मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बदमाशों के हमले में घायल हुई कारोबारी की पत्नी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गंगानगर/मेरठ
यूपी में मेरठ के गंगानगर में कांवड़ यात्रा के दौरान हाई अलर्ट के बीच आधा दर्जन बदमाशों ने गंगाधाम कॉलोनी में कंफेक्शनरी कारोबारी के घर रविवार दोपहर लाखों रुपये की डकैती को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

2 of 6
लूट की जांच करते अध‌िकारी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गंगानगर/मेरठ
घर पर अकेली मौजूद कारोबारी की पत्नी के विरोध पर बदमाशों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पिस्टल की बट से उनका सिर फोड़ दिया। बदमाशों ने पूरा घर खंगालते हुए कैश, ज्वैलरी के अलावा लाइसेंसी पिस्टल व बंदूक कब्जे में कर ली।
विज्ञापन

3 of 6
कारोबारी के घर के बाहर जुटी भीड़
इस बीच कारोबारी घर लौटा तो पड़ोसी के साथ बदमाशों से भिड़ गया। बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। यह सनसनीखेज वारदात थाना गंगानगर से करीब डेढ़ किमी दूर डिवाइडर रोड स्थित गंगाधाम कॉलोनी के सेक्टर सी निवासी सुनील अरोड़ा उर्फ टोनी के घर हुई। भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुनील की आबूलेन पर बाबा कंफेक्शनरी शॉप है।

4 of 6
बदमाशों के हमले में घायल हईं पूनम - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गंगानगर/मेरठ
8 अगस्त को उनके बेटे ब्रज की सगाई है, जिसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी। दोपहर करीब दो बजे सुनील अपनी भतीजी को छोड़ने कॉलोनी के ही बी ब्लॉक में भाई जितेंद्र अरोड़ा के घर चले गये। घर पर उनकी पत्नी पूनम अरोड़ा अकेली थीं। इस दौरान दो बदमाश उनके घर पहुंचे। लॉबी में मौजूद पूनम से उन्होंने भोलेनाथ के भंडारे के लिए चंदा मांगा। पूनम पैसे लेने घर में घुसीं तो दोनों बदमाश भी गेट खोलकर अंदर घुस आए।
विज्ञापन

5 of 6
पड़ोस में लगे सीसीटीवी में दिखा बदमाश
पूनम ने इस तरह घर में घुसने का विरोध किया तो बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाते हुए पूनम को कमरे में ही बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों के दो और साथी घर में घुस आए जबकि दो अन्य बदमाश घर के बाहर सफेद स्विफ्ट कार में बैठे रहे। बदमाशों ने जब घर में कैश और ज्वैलरी के बारे में पूछा तो पूनम बदमाशों से भिड़ गईं। जिस पर बदमाशों ने उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पूनम ने हाथापाई के दौरान दो बदमाशों के हाथ में काट खाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पहुंचकर लूट का जायजा लेने पहुंची पुलिस
डकैती की सूचना कंट्रोल रूम पर फ्लैश होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी देहात, सीओ सदर देहात मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, दलजीत सिंह, संदीप गुप्ता एल्फा आदि ने पुलिस अफसरों को घेरकर हंगामा किया। सांसद की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस अफसरों से तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें