लुधियाना में एक ही परिवार की मुखिया संदीप, उसकी मां और पत्नी समेत बेटी के खून सने शव बरामद हुए थे। मामले की जांच में बड़ा चौंकाने वाला सच सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
बीआरएस नगर स्थित ई-ब्लॉक की कोठी नंबर 654 में मांगट परिवार मृत मिला। पुलिस दो पहलुओं से जांच कर रही है। एक तो ये कि संदीप ने मां बेटी और पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर ली। दूसरा ये कि कुछ लोग घर में घुसे और चारों की हत्या कर दी, जबकि कोठी में भारी मात्रा में कैश, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान है। ऐसे में हत्या करने का कारण भी क्या होगा?
विज्ञापन
3 of 8
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक दो तरह के हथियारों से गोलियां चलाई गईं और इस दौरान तेजधार हथियार से भी वार किए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फोरेंसिक टीमों घटनास्थल से दो तरह की गोलियों के बारूद मिलने और दो से ज्यादा लोगों के वारदात में शामिल होने की बात कह रही है। टीम के अनुसार, आरोपी बाहर के लोग हैं। जिस जगह पर दिनाज की लाश मिली थी, वहां पर छोटी गोली के निशान भी थे।
4 of 8
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को चारों लाशों के पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसमें डॉ. गुरिंवदर गरेवाल, डॉ. मिलन वर्मा और डॉ. प्रदीप महिंदरा शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, परिवार की अपनी बुजुर्ग मां बचन कौर, पत्नी अमन कौर, बेटी दिनाज कौर को संदीप सिंह ने बंदूक से गोलियां मारने के बाद उसी बंदूक से गोली चला खुदकुशी कर ली थी। चारों को एक ही हथियार से गोली लगी।
विज्ञापन
5 of 8
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
वारदात की गवाह नौकरानी पिंकी और सफाई करने वाली अनिता ने शनिवार को कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज करवाए। पिंकी ने कोर्ट में भी वही बयान दिया, जो उसने मौके पर पुलिस को दिए थे। पिंकी ने बताया था कि जब संदीप सिंह अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद बेटी को मारने आया था तो वह अपने पिता की मिन्नतें कर रही थी और उसने पिता का मुकाबला भी किया। पोस्टमार्टम में इस दौरान लगी चोटों के निशान भी उसके शरीर पर मिले हैं।
विज्ञापन
6 of 8
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बचन कौर को दो गोलियां लगीं। एक गोली चेहरे के दाएं हिस्से से होकर सिर से निकल गई और दूसरी गोली छाती के दाएं हिस्से में लगी। उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर 4-5 तेजधार हथियारों के भी निशान हैं। इसी तरह अमन कौर पर छोटी पिस्तौल से गोली चली, जोकि उसके सिर पर लगने के बाद दूसरी तरफ से निकल गई और उसके शरीर पर भी तेजधार हथियारों के निशान थे।
विज्ञापन
7 of 8
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
दिनाज की कमर पर पीठ पर अलग-अलग गोलियां छोटी पिस्तल से चली मिलीं। उसके दोनों हाथों की पहली अंगुली के अगले हिस्से कटे हुए थे। एक अंगुली साथ लटक रही थी। उसके शरीर पर तेजधार हथियार के निशान थे। मौका-ए-वारदात देखने से ऐसा लग रहा था कि दिनाज ने मरने से पहले काफी संघर्ष किया, उसके बाल बिखरे हुए थे। जबकि संदीप सिंह के कान से बाएं हिस्से से गोली लगी और उसके शरीर पर भी तेजधार हथियार के निशान थे।
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गत 28 जुलाई को लुधियाना के एक घर में चार लोगों के खून सने शव मिले थे। इसकी खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। घर के हर कमरे में एक लाश थी और खून इस तरह से बिखरा हुआ था कि दीवारें चींख चींख कर दर्दनाक कहानी बयां कर रही थी। जानकार वारदात के पीछे जमीनी विवाद बता रहे हैं, जिससे परेशान होकर परिवार के मुखिया संदीप ने ये कदम उठाया।