फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: भारी बारिश से शिप्रा में बाढ़, घाट क्षेत्र के रास्तों पर लगाए गए बेरिकेट्स, नदी में स्नान पर भी रोक

Fri, 14 Jul 2023 10:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
1 of 3
भारी बारिश से शिप्रा नदी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
इंदौर सहित आसपास के शहरों मे हो रही भारी वर्षा का असर उज्जैन में हो रहा है, जिससे शिप्रा नदी मे बाढ़ आ गई है। रामघाट पर मंदिर आधे से ज्यादा पानी में डूब गए हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं के नहान पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन

2 of 3
शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं के स्नान पर रोक - फोटो : अमर उजाला
रास्तों पर लगाए गए बेरिकेट्स
घाट क्षेत्र में आवागमन के लिए भी बेरिकेट्स लगाकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। नदी क्षेत्र में प्रशासन ने तैराकों की भी तैनाती कर रखी है। उज्जैन व आसपास के क्षेत्रों में लगातार तेज बारिश हो रही है। जिसका पानी शिप्रा नदी में पहुंच रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी में बाढ़ आई है और अभी आगे भी जल स्तर कम होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। बताया जा रहा है कि अभी नदी का जलस्तर सामान्य से अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
घाट क्षेत्र में बने कई मंदिर डूबे - फोटो : अमर उजाला
शहर के निचले इलाकों में भी जलजमाव
रामघाट पर बनी छोटी रपट तो पहले दिन ही पानी में डूब गई थी। इसके बाद नदी का पानी बढ़ने लगा तो छोटा पुल भी डूब गया। उज्जैन व इंदौर जिले के कई इलाकों में 15 घंटे से तेज और कभी रुक-रुककर बारिश होने की खबर है। शहर के कई निचले इलाकों में भी जलजमाव देखने को मिल रहा है। शिप्रा नदी अभी उफान पर है। सुरक्षा के लिए होमगार्ड के सैनिक सहित मां शिप्रा तैराक दल के सदस्यों को लगाया गया है। फिलहाल छोटी रपट के ऊपर से शिप्रा नदी का पानी बह रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी और तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें