इंदौर में बुधवार को दिन में तेज पानी गिरने से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी।
- फोटो : सोशल मीडिया
रायसेन जिले के खेतों में पानी भरा।
- फोटो : सोशल मीडिया
कहां-कितना पानी गिरा
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल व उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, जबलपुर, चंबल व ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा रीवा-सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। इस दौरान बाग में 210, आलोट में 150, बाजना में 130, धनौरा, सरदारपुर, रावटी, रामा में 110, डबरा में 100, आष्टा, ताल, पोहरी, पेटलावद, घोड़ाडोंगरी, इंदरगढ़ में 90, बेगमंगज में 80, बरगी, राहतगढ़, सीतामऊ, सांवेर, सैलाना, आगर, उज्जैन, भैरूंदा, तराना, नागदा, गुलाबगंज में 70, थांदला, देपालपुर, पिपलौदा, धुंधड़का, कुक्षी, सौसर में 60 मिलीमीटर पानी गिरा है।
कहां है अलर्ट
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में अधिकांश स्थानों पर, पन्ना, दमोह तथा छतरपुर जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बौछारें और वज्रपात गिरने की आशंका है। विभाग का ऑरेंज अलर्ट कहता है कि छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, विदिशा, हरदा, गुना, अशोकनगर, सीहोर, धार, रतलाम जिलों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं यलो अलर्ट कहता है कि जबलपुर, मंडला, दमोह, नरसिंहपुर, सागर, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, नर्मदापुरम, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।