फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Jyoti Arpanam Ujjain: पांच लाख 51 हजार दीपकों से रोशन हुए शिप्रा के घाट, देखें तस्वीरें

Tue, 09 Apr 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Shiv Jyoti Arpanam Ujjain: पांच लाख 51 हजार दीपकों से रोशन हुए शिप्रा के घाट, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 8
शिवज्योति अर्पणम - फोटो : अमर उजाला
उज्जैन में नगर गौरव दिवस पर शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम अंतर्गत पांच लाख 51 हजार दीपकों की रोशनी से शिप्रा के घाट रोशन हुए। 
विज्ञापन

2 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

नगर गौरव दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा शिप्रा के पावन घाटों पर शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। राणों जी की छतरी पर दीपकों की विशेष आकृति बनाई जाकर 13 मई को लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग किए जाने की अपील की गई। 

विज्ञापन

3 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

आयुक्त आशीष पाठक द्वारा बताया गया कि विभिन्न संगठनों एवं संस्था के 8,000 से अधिक वॉलेंटियर्स एवं 1,500 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिप्रा के घाटों पर 5 लाख 51 हजार दीपक को प्रज्वलित किया गया।

4 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम द्वारा शिप्रा नदी के घाटों को एबीसी एवं डी चार सेक्टरों में विभाजित किया, जाकर ब्लॉकों में 5.51 लाख दीपकों को तीन दिवस में एमआईटी के विद्यार्थियों, महिला बाल विकास नगर निगम कर्मचारियों द्वारा जमाया गया। 

विज्ञापन

5 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

दीपकों को प्रज्जवलित किए जाने हेतु 10 हजार मोमबत्ती एवं कर्मचारियों की व्यवस्था की गई। घाटों पर वॉलेंटियर्स हेतु छाया की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। घाटों पर आकर्षक विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक मंच आदि का भी निर्माण किया गया।

विज्ञापन

6 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विक्रमोत्सव 2024 अंतर्गत आज शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम तहत क्षिप्रा तट के रामघाट, नरसिंह घाट, दत्त अखाड़ा और गुरुद्वारा घाट पर 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। भगवान शिव को दीप अर्पित कर हिंदू नववर्ष का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में दीपों के माध्यम से आकर्षक आकृतियां उकेरी गई, जिसके जरिए मतदाता जागरुकता का संदेश दिया गया। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के माध्यम दीप प्रज्वलित कर उज्जैन नगरवासियों ने सामूहिक सहभागिता का बेहतर उदाहरण पेश किया। 

विज्ञापन

7 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विक्रमोत्सव समापन समारोह में जनसैलाब उमड़ा और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

8 of 8
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल ने एक बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा, शंकर संकट हरना, मेरे घर राम आए हैं, बहुत आई गई यादें, पहला नशा पहला प्यार, एक मुलाकात हैं जरूरी जीने के लिए इत्यादि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। गायक जुबिन नौटियाल का स्वागत उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें