सीएम मोहन यादव और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर के दर्शन, पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। नंदी हॉल में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा राष्ट्रपति का शाल, श्रीफल, मोमेंटो और प्रसाद देकर स्वागत किया गया। दर्शन के पश्चात मंदिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत राष्ट्रपति ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। इसके पश्चात शिखर दर्शन कर कोटि तीर्थ पर राष्ट्रपति का फोटो सेशन हुआ।