उज्जैन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : अमर उजाला
सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि इंदौर लगातार 7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है, जो गौरव की बात है। उज्जैन भी नए मानदंड गढ़ रहा है, जिसमें स्वच्छता मित्रों का अहम योगदान है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने रश्मि टांकले (वार्ड क्रमांक 13), किरण खोड़े (वार्ड क्रमांक 14), शोभा घावरी (वार्ड क्रमांक 33), अनीता चावरे (वार्ड क्रमांक 38) और गोपाल खरे (वार्ड क्रमांक 47) का सम्मान किया। इस दौरान कायक्रर्म के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट और प्रतिमा बागरी भी मंचासीन रहे।
झांझ-डमरू की ध्वनि से स्वागत
राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के गर्भगृह में दर्शन कर बाबा महाकाल आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर महाकाल मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। झांझ और डमरू की ध्वनि से राष्ट्रपति का स्वागत किया गया।