फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagda Accident: हादसे के बाद लोगों में आक्रोश, सड़क और स्कूल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे लोग

Mon, 22 Aug 2022 03:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नागदा हादसे में चार बच्चों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने सड़क और स्कूलों की व्यवस्थाओं पर  सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
1 of 3
नागदा हादसे में इन बच्चों की मौत - फोटो : Amar Ujala Digital
मध्य प्रदेश के नागदा हादसे से हर कोई स्तब्ध है। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं 12 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। लोग इलाके की सड़क और स्कूल की व्यवस्थाओं तक पर सवाल उठाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों का आक्रोश सामने आ रहा है। 

बता दें कि सोमवार को हृदय विदारक हादसा हो गया था। घायल बच्चों को उपचार जारी है और वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि इस हादसे से एक बार फिर स्कूली बच्चों के सुरक्षित सफर को लेकर चर्चा छिड़ गई है और हर कोई नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहा है। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जिसमें स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग के साथ ही सड़कों की स्थिति और जिला प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 3
लोगों ने सोशल मीडिया पर भी आक्रोश जाहिर किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
ट्वीटर पर एक यूजर विशालसिंह ने लिखा कि लाखों रुपया फीस में लेने वाले फातिमा कॉन्वेंट के पास अपनी एक स्कूल बस नहीं है। इस कॉन्वेंट स्कूल की जल्दबाजी और मनमानी के परिणाम हमारे नगर के बच्चे आज काल के ग्रास में समा गए। फातिमा कॉन्वेंट के प्रबंधन सहित दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य यूजर विनोद सोलंकी ने लिखा कि आए दिन नागदा-उज्जैन हाईवे पर अपने प्रियजनों के दुखद दुर्घटनाग्स्त होने के पर हम सभी नागरिक अपने-अपने जनप्रतिनिधि से और सभी युवा नेता अपने-अपने आकाओं के माध्यम से सरकार से फोरलेन निर्माण के लिए जोर देना चाहिए। इसके लिए सभी को बड़ा आंदोलन करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
एसपी ने कहा कि निश्चित ही सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - फोटो : सोशल मीडिया
एसपी बोले सख्त कार्रवाई होगी
हादसे में वाहन चालक और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ला बोले कि सबसे पहले घायलों बच्चों को समुचित उपचार प्राथमिकता है। बात कार्रवाई की है तो निश्चित ही सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक से लेकर स्कूल संचालन और प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। जो भी स्थिति सामने आएगी उसके अनुसार सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। 

शिक्षा और यातायात विभाग की टीम करेगी जांच
एसपी शुक्ला ने कहा कि हादसे के मामले में प्रशासन द्वारा जांच कराई जा रही है। साथ ही शिक्षा विभाग और परिवहन व यातायात विभाग की टीम भी इस मामले की जांच करेगी। पता किया जाएगा कि हादसे किन परिस्थितियों में हुआ। इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार है और किस तरह की लापरवाही इस पूरे मामले में है। एसपी ने यह भी कहा कि स्कूल वाहनों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन भी जिले में सुनिश्चित किया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें