फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन, गर्भगृह में किया पूजन

Sun, 02 Apr 2023 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के आंगन में वीआईपी का तांता लगा रहता है। रविवार सुबह भस्मारती में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे थे, वहीं दोपहर में मशहूर सिने तारिका रवीना टंडन ने महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
1 of 4
बाबा महाकाल का पूजन करने पहुंचीं रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के आंगन में वीआईपी का तांता लगा रहता है। रविवार सुबह भस्मारती में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे थे, वहीं दोपहर में मशहूर सिने तारिका रवीना टंडन ने महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। रवीना ने गर्भगृह में पूजन किया। मस्तक पर तिलक, गले में हार पहने नजर आई रवीना ने सभी के कल्याण की मनोकामना की है।
 
विज्ञापन

2 of 4
रवीना में महाकाल मंदिर परिसर के सभी मंदिरों के दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रविवार दोपहर में अदाकारा रवीना टंडन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची थीं। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी बाला गुरु द्वारा प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन को मंदिर के गर्भगृह में पूजन अर्चन व अभिषेक करवाया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 4
रवीना टंडन ने कहा कि सभी के कल्याण की प्रार्थना की है। - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद रवीना टंडन ने पत्रकारों से कहा कि नई फिल्म सफल हो यह तो हम चाहते ही हैं, लेकिन आज बाबा महाकाल से कामना किए कि सब खुशहाल रहें। और सभी का भला हो। 
 
विज्ञापन

4 of 4
रवीना टंडन महाकाल की भक्ति में लीन रहीं, मस्तक पर तिलक भी लगवाया। - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन ने मंदिर में स्थित अन्य देवी स्थलों के भी दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए जिन्होंने अपने सिर पर तिलक भी लगवाया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें