फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: CM मोहन के पुत्र-वधू ने किए महाकाल के दर्शन; महादेव का आशीर्वाद लेकर की दांपत्य जीवन की शुरुआत

Tue, 27 Feb 2024 11:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

CM Mohan Yadav's son and daughter-in-law visited Mahakal; Started married life with blessings of Mahadev
Ujjain News: CM मोहन के पुत्र-वधू ने किए महाकाल के दर्शन; महादेव का आशीर्वाद लेकर की दांपत्य जीवन की शुरुआत
विज्ञापन
1 of 2
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे नवविवाहित वैभव यादव और शालिनी यादव - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र और पुत्रवधू मंगलवार को दांपत्य जीवन की शुरुआत करने से पहले बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के श्रृंगार दर्शन किए और मंत्रोच्चार के साथ वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
नंदी हॉल में वैभव और शालिनी यादव - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नवविवाहित बेटे वैभव यादव और पुत्रवधू शालिनी यादव मंगलवार की शाम उज्जैन में भगवान श्री महाकाल के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने पहुंचे। जहां महाकाल मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा के आचार्यत्व में नंदी हॉल में पांच पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के द्वारा नवदंपति से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाया गया। इस दौरान निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, प्रसिद्ध समाजसेवी रवि सोलंकी और अभिमन्यु यादव उपस्थित रहे। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर प्रशासक के निज सहायक प्रशान्त त्रिपाठी और प्रोटोकॉल सहायक चंद्रप्रकाश शर्मा द्वारा उनका स्वागत किया गया।


 
बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे नव दंपति वैभव यादव और शालिनी यादव पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान वैभव यादव ने कुर्ता और सोला पहन रखा था।



वहीं, शालिनी यादव भी पारंपरिक साड़ी में नजर आईं। बाबा महाकाल के पूजन-दर्शन करने के बाद नव दंपति के साथ ही शामिल परिवार के अन्य लोगों ने मंदिर परिसर में ही फोटो भी खिंचवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें