फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्सी में उपद्रव: बाजार और स्कूल कॉलेज बंद रहे, सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला जनाजा, स्थिति तनावपूर्ण

Thu, 26 Sep 2024 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

सार

मक्सी में बुधवार रात को हुए उपद्रव के बाद गुरुवार को बाजार और स्कूल कॉलेज बंद रहे। नगर में धारा 144 लागू की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक अमजद का जनाजा निकला और उसे दफनाया गया।
विज्ञापन
1 of 4
कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक अमजद का जनाजा निकला और उसे दफनाया गया - फोटो : अमर उजाला
मक्सी में बुधवार रात को हुए उपद्रव के बाद गुरुवार को बाजार और स्कूल कॉलेज बंद रहे। नगर में धारा 144 लागू की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक अमजद का जनाजा निकला और उसे दफनाया गया। नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्सी में आपसी विवाद के बाद से हुई जनहानि पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार रात हुए बवाल के बाद गोलीबारी व पथराव में नौ लोग घायल हुए थे। घायलों में शामिल अमजद की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल है। इसके साथ ही साथ अन्य घायलों का इंदौर में उपचार चल रहा है। मृतक अमजद के शव का गुरुवार को शाजापुर जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव को मक्सी लाया गया।
विज्ञापन

2 of 4
मक्सी में विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया
जनाजा उठाने को तैयार नहीं थे परिजन
इसके बाद अमजद के परिजनों एवं समाजजनों ने दो दिन पहले हुए मामले में गिरफ्तार किए गए अमजद के भाई अनीस को जनाजे में शामिल होने के लिए जेल से छोड़ने की मांग की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह जनाजा नहीं उठाएंगे। इसके बाद अधिकारियों ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया। काफी देर तक समझाइश के बाद समाजजन माने और फिर जनाजे को मस्जिद चौक स्थित मस्जिद पर लेकर आए। यहां पर मृतक की नमाजे जनाजा अदा की गई। इसके बाद मक्सी में स्थित कब्रिस्तान पर सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
नगर में धारा 144 लागू की गई है। - फोटो : अमर उजाला
आसपास के जिलों से भी आया पुलिस बल
मक्सी में विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शाजापुर जिले के साथ ही भोपाल, उज्जैन, देवास से भी पुलिस बल मक्सी बुलाया गया है। एसडीएम मनीषा वास्कले ने प्रतिबंधात्मक धारा 144 शुक्रवार तक के लिए लागू की है।

शहर में सन्नाटा
मक्सी में गुरुवार को स्कूल कॉलेज भी बंद रहे वहीं, बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। यूं तो गुरुवार को शहर में शांति रही किंतु हालात तनावपूर्ण हैं। विवाद में मृत अमजद के परिजन और समाजजन पुलिस पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस से गुहार लगाता मृतक का परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा : सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्सी उपद्रव के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने देर रात हुई घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने एवं घायलों के समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त दोषियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के लिए हम कटिबद्ध हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें