गर्मी आते ही अब नदी, तालाब, कुएं में नहाने वालों की संख्या बढ़ती है। कुछ घंटे पहले ही नदी व इंदारा में नहाने गए 4 लोगों की जिले में मौत हो चुकी है। गोहपारू थाना क्षेत्र में दो लोगों की नहाने गए गहरे इंदारे में डूबने से मौत हो गई थी। सिंहपुर थाना क्षेत्र में भी नौ वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत हुई है। दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में घटी है। वहां सात वर्षीय मासूम की नहाते वक्त नदी में डूबने से मौत हुई।