फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नदी में डूबने से फिर हुई दो बच्चों की मौत, एक दिन पहले दो युवक डूबे थे कुएं में

Thu, 13 Apr 2023 11:55 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में दो दिन में पानी में डूबने से चार मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को दो युवकों की कुएं में डूबने से मौत हुई थी। वहीं, दो बच्चे बूढ़ी दाई नदी में डूब गए। 
 
विज्ञापन
1 of 2
शहडोल में इस नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
गर्मी आते ही अब नदी, तालाब, कुएं में नहाने वालों की संख्या बढ़ती है। कुछ घंटे पहले ही नदी व इंदारा में नहाने गए 4 लोगों की जिले में मौत हो चुकी है। गोहपारू थाना क्षेत्र में दो लोगों की नहाने गए गहरे इंदारे में डूबने से मौत हो गई थी। सिंहपुर थाना क्षेत्र में भी नौ वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत हुई है। दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में घटी है। वहां सात वर्षीय मासूम की नहाते वक्त नदी में डूबने से मौत हुई।   

 

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
शहडोल में नदी से निकालकर बच्चे को बचाने की कोशिश करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शहडोल जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नदी में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें से एक घटना सिंहपुर स्थित बूढ़ी दाई नदी में घटित हुई। शुभ कुशवाहा पिता लखन कुशवाहा, उम्र नौ वर्ष, अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगड़ गांव की है। जहां अपनी मां के साथ नहाने गए सात वर्षीय मुकेश बैगा की भी नदी में डूबने से  मौत हो गई।  

पुलिस ने बताया कि मुकेश अपनी मां के साथ कशेड़ नदी में नहा रहा था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई है। मां ने काफी प्रयास किया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसके शव को बाहर निकला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें