फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चुनाव से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सीएम ने किया महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने का एलान

Fri, 23 Jun 2023 11:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीएम ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत वृद्धि का एलान किया। कर्मचारियों के लिए चुनावी साल में यह बड़ी घोषणा है। 
विज्ञापन
1 of 2
सीहोर में सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा की। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सीहोर जिले के भैरूंदा तहसील के गिल्लौर गांव में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत आयोजित सम्मेलन में सपत्नीक शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत वृद्धि का एलान किया। कर्मचारियों के लिए चुनावी साल में यह बड़ी घोषणा है। 

केंद्र व राज्य के बीच डीए का अंतर खत्म होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच चार प्रतिशत डीए का जो अंतर वह इससे समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार सहायकों की भी अपेक्षाएं हैं, उनकी समस्यों के समाधान के लिए शीघ्र ही पंचायत बुलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का पहले ही मानदेय बढ़ाया है तथा उनके के लिए वेतनवृद्धि की घोषणा की है, जो उन्हें हर साल मिलेगी। 

साढ़े सात लाख कर्मचारियों को होगा लाभ
बता दें, चुनावी साल में प्रदेश के कर्मचारी संगठन अलग-अलग मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलते रहे हैं और आंदोलन भी करते रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों और करीब तीन लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सीएम ने सीहोर के गिल्लौर (भैरूंदा) में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया - फोटो : सोशल मीडिया
मामा की दुआएं लेती जा....
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 470 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली 49.49 हजार रुपये की राशि के चेक सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मामा की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले‘। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गरीब अभिभावकों को बेटियों के विवाह की चिंता नहीं करनी चाहिए। आजीविका मिशन में बहनों को जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाई जाएगी। हमारा लक्ष्य है हर बहन की माह में कम से कम 10 हजार रुपये की आमदनी हो। मेरी हर बहन लखपति हो। हमें बहनों को मजबूर नहीं रहने देना है, मजबूत बनाना है। प्रदेश में कोई गरीबी में नहीं रहेगा, सरकार आपके साथ है, मामा आपके साथ है।

विश्वास नहीं तोडना चाहिए
मुख्यमंत्री चौहान ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, पवित्र बंधन है। आपस में मिल-जुल कर साथ रहें। पति पत्नी के बीच का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए। विवाह से दो शरीर एक आत्मा हो जाते हैं। दोनों परिवारों का नाम रोशन करें। सुख और शांति पूर्वक रहें। सम्मेलन में 430 विवाह और 40 निकाह संपन्न हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें