फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradeep Mishra: श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के साथ श्रद्धालुओं ने कथावाचक प्रदीप मिश्रा को दी जन्मदिन की बधाई

Sat, 17 Jun 2023 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
कथावाचक प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के सीहोर वाले अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का जन्मदिन देश भर सहित कुबेरेश्वर धाम पर उपस्थित लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मनाया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदीप मिश्रा ने भी सभी श्रद्धालुओं की शुभकामनाएं स्वीकार कीं और भगवान भोलेनाथ से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की कामना की।
विज्ञापन

2 of 4
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं की प्रस्तुति देते बाल कलाकार - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले प्रदीप मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद दिन भर जहां अपने श्रद्धालुओं की बधाइयां स्वीकार कीं। वहीं, उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन-पाठ भी किया। दिन भर बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सीहोर सहित भोपाल से भी जनप्रतिनिधियों ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर प्रदीप मिश्रा को जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन

3 of 4
कथावाचक प्रदीप मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर भारी तादाद में पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
लाखों श्रद्धालुओें की उपस्थिति में मना जन्मदिन, हुई भजन संध्या
कथावाचक प्रदीप मिश्रा के जन्मदिन को लेकर कुबेरेश्वर धाम पर कैलाश पर्वत की तर्ज पर झांकी सजाई गई थी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने भगवान शिव भक्ति के गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो गया। भक्त पूरी तरह भगवान शिव की आराधना में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

4 of 4
बाल कलाकारों के साथ कथावाचक प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा का जन्मदिन कुबेरेश्वर धाम पर पूरी तरह भक्तिभाव से मनाया गया। यहां पर गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में देश सहित आसपास के क्षेत्र के लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए मंदिर परिसर में भव्य डोम को उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए कलाकारों ने मंच को सजाया था। कलाकारों ने कैलाश पर्वत की तर्ज पर मंच पर झांकी सजाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें