फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam: बाइक सवारों को रौंदता हुआ रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, तीन लोगों की मौत, ट्रेनें भी रोकना पड़ी

Thu, 24 Nov 2022 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

Ratlam: बाइक सवारों को रौंदता हुआ रेलवे ट्रैक पर घुसा ट्रक, तीन लोगों की मौत, ट्रेनें भी रोकना पड़ी Ratlam: Truck rammed bike riders on railway track, two youths died, trains also had to be stopped
विज्ञापन
1 of 3
रतलाम मंडल के बामनिया स्टेशन पर हादसा हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के रतलाम मंडल के बामनिया रेलवे स्टेशन के पास हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित हो गया। रेलवे फाटक के पास खड़े तीन लोगों को रौंदते हुए ट्रॉला दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक में जा घुसा। दो युवकों की घटनास्थल पर तो एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद रतलाम और आसपास के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोकना पड़ा। हादसे को लेकर मृतक के स्वजन और अन्य सामाजिक संगठन ने शव रेलवे ट्रैक पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि मृतक के स्वजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदर्शन के दौरान करीब चार घंटे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक बंद रहा।
 
विज्ञापन

2 of 3
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर बामनिया-अमरगढ़ स्टेशन के बीच कोटा स्टोन पत्थर से भरा एक तेज रफ्तार ट्रॉला (आरजे, 17 जीए 8187) बाइक सवारों को रौंदता हुआ निकला। ट्रॉला रतलाम से खवासा की ओर जा रहा था। बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रॉला बंद रेलवे फाटक से जा टकराया। करवड़ निवासी मनोरमा भंडारी, सुभाष भंडारी व रामपुरिया निवासी कालू डोडिया फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे कि अनियंत्रित ट्रॉले की चपेट में आ गए। हादसे में मनोरमा और कालू की मौके पर ही मौत हो गई। करवड़ के सुभाष भंडारी को प्राथमिक उपचार के बाद गोधरा भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
इस हादसे को लेकर मृतक के स्वजन और अन्य सामाजिक संगठन ने शव रेलवे ट्रैक पर रखकर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि मृतक के स्वजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदर्शन के दौरान करीब 4 घंटे दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक बंद रहा।हादसे की सूचना डीआरएम सहित रेलवे के अधिकारी को दी गई। सभी अफसर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि ट्रॉला घुसने से बतौर सुरक्षा रेलों को रोका गया था। ट्रक को हटाकर ट्रैक साफ किया गया और ट्रेनों को फिर से शुरू किया गया। 

मामले को लेकर एसडीएम अनिल राठौर ने कहा कि मृतक के परिजनों ने दो लाख रुपये और परिजनों में से किसी एक को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है। एसडीओपी सोनू डावर, तहसीलदार जगदीश वर्मा का कहना है कि उचित मुआवजा दिलवाने का मृतक के परिजनों को दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग ट्रैक से हटे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें