आरोपी महिला आरक्षक प्रेमी करण के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
एसआई दीपांकर की हुई एंट्री
इसी बीच एसआई दीपांकर गौतम की एंट्री होती है और पल्लवी से उसकी दोस्त हो जाती है। दोनों फोन पर आपस में बातें करते हैं। इसकी जानकारी पल्लवी के प्रेमी करण को लगी तो वह भड़क गया। दीपांकर के कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। इसी बीच 10 सितंबर को पल्लवी ने एसआई दीपांकर को मिलने के लिए ब्यावरा के फुंदा मार्केट में बुलाया। दीपांकर वहां पहुंचा तो उसे करण भी मिला, इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर चले झगड़े के बाद दीपांकर ने अपनी बाइक उठाई और देहात थाने की ओर जाने लगा। इस दौरान उसके पीछे आ रहे करण और आरक्षक पल्ली की कार ने उसे टक्कर मार दी और घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। यह कार करण चला रहा था और पल्लवी उसमें बैठी हुई थी। वारदात में एसआई दीपांकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, इलाज के लिए भोपाल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो जाती है।
टक्कर मारने के बाद थाने पहुंचे
एसआई को टक्कर मारनके बाद महिला आरक्षक पल्लवी और उसका प्रेमी करण ठाकुर सीधे ब्यावरा देहात थाने पहुंचते हैं और एसआई दीपांकर को टक्कर मारने की बात कहकर सरेंडर कर देते हैं। बुधवार को दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया जाता है। अगले दिन गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस उन्हें दो दिन की रिमांड लेती है। गुरुवार को इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आता है, जिसमें पल्लवी और करण की तेज रफ्तार कार बाइक सवार एसआई दीपांकर गौतम को रौंदते हुए नजर आ रहे हैं।
जांच के अनुसार कार्रवाई होगी
मामले की जानकारी लेने के लिए गुरुवार देर शाम भोपाल देहात रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी भी ब्यावरा पहुंचे थे। उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जएगी।