फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari: फिर एक्शन में दिखे सीएम शिवराज, शिकायत मिलने पर मंच से ही निवाड़ी कलेक्टर और ओरछा तहसीलदार को हटाया

Wed, 28 Dec 2022 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर एक्शन में दिखे। बुधवार को वे निवाड़ी में थे। शिकायत मिलने पर उन्होंने निवाड़ी कलेक्टर, ओरछा तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 
विज्ञापन
1 of 3
सीएम शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी में थे। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर एक्शन में दिखे। बुधवार को वे निवाड़ी में थे। शिकायत मिलने पर उन्होंने निवाड़ी कलेक्टर, ओरछा तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। पहली मर्तबा है जब किसी कलेक्टर को मंच से सीएम ने हटाने का आदेश दिया हो। 

 
विज्ञापन

2 of 3
सीएम शिवराज ने मंच से निवाड़ी कलेक्टर को हटा दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निवाड़ी में गढ़कुंडार महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजन किया गया था। वे मंच से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा बेहतर काम करने वाले शासकीय कर्मचारियों का स्वागत-सम्मान करता हूं। मुख्यमंत्री ने डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा ये दि-रात काम करते हैं, लेकिन निवाड़ी कलेक्टर  तरुण भटनागर की कई शिकायतें मिली हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। 

सीएम शिवराज ने कहा कि ओरछा में एक तहसीलदार हैं संदीप शर्मा, जिनकी जमीन में गड़बड़ी की कई शिकायतें आई हैं। इनको भी तत्काल हटाया जाता है। इनकी जांच भी करवाऊंगा। पीएम आवास योजना में निचले स्तर पर पैसा मांगा जाता है यह किसी भी सूरत में ना हो। जनता का सेवा अपना धर्म है दो-तीन कर्मचारियों के में नाम नहीं लूंगा इनकी भी शिकायत आई है इनकी जांच करवाओ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मुख्यमंत्री ने डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा की तारीफ की। - फोटो : सोशल मीडिया
सम्मान में मिला मुकुट, समाज को किया भेंट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी के गढ़कुंडार में महाराजा खेतसिंह नाम से सामुदायिक भवन की सौगात दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खंगार समाज के लोगों ने मुकुट पहना कर स्वागत किया जिसको लेकर मुख्यमत्री ने कहा कि यह मुकुट समाज को भेंट करता हूं जब मुख्यमंत्री कन्या दान से गरीब बेटियों की शादी हो तब इस मुकुट से बिछोड़ी बनाकर उनकी उंगलियों में पहना दें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें