फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: हनुवंतिया में जल महोत्सव का समापन, आकर्षण का केंद्र रही टेंट सिटी

Mon, 30 Jan 2023 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पर्यटन विभाग द्वारा चलाए गए महोत्सव में दो माह में रिकॉर्ड दो लाख पर्यटक पहुंचे। टेंट सिटी में भी पांच हजार से अधिक परिवारों ने ठहरकर क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रोमांचक गतिविधियों का आनंद लिया। 
विज्ञापन
1 of 3
जल महोत्सव का समापन हो गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हनुवंतिया में 28 नवंबर 2022 से आयोजित किए जल महोत्सव का  समापन हो गया है। पर्यटन विभाग द्वारा चलाए गए महोत्सव में दो माह में रिकॉर्ड दो लाख पर्यटक पहुंचे। टेंट सिटी में भी पांच हजार से अधिक परिवारों ने ठहरकर क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रोमांचक गतिविधियों का आनंद लिया।
 
विज्ञापन

2 of 3
टेंट सिटी में भी पांच हजार से अधिक परिवार ठहरे। - फोटो : सोशल मीडिया

उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर को महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर द्वारा किया गया था। मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटकों को भ्रमण के साथ पर्यटन का 360 डिग्री अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया जल महोत्सव अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी उभर रहा है। पहली बार हनुवंतिया में सगाई, शादी जैसे मांगलिक कार्यक्रम भी हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
महोत्सव में दो माह में रिकॉर्ड दो लाख पर्यटक पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

केरल के प्रसिद्ध कैराली ग्रुप द्वारा स्थापित वेलनेस सेंटर को भी सकारात्मक प्रतिसाद मिला। स्कूबा डाइविंग, बोरियामल द्वीप पर नाइट सफारी, लग्जरी रीगल सीरीज बोट, पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्काई, हॉट एयर बलूनिंग, मोटर बोट राइडिंग सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों ने पर्यटकों को रोमांचित किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें