फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज सिंह बोले- मैं दिल्ली नहीं छिंदवाड़ा जाऊंगा, लोकसभा की 29 सीट जीत कर मोदी जी को सौंपना है

Tue, 05 Dec 2023 03:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नेहरू नगर में लाडली बहनों से मिलने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं दिल्ली नहीं छिंदवाड़ा जाऊंगा। 
विज्ञापन
1 of 2
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा उत्साहित हैं। अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नेहरू नगर के नया बसेरा में लाड़ली बहनो से मिलने पहुंचे। उन्होंने उनके साथ खाना खाया। इस दौरान उनके साथ दक्षिण पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी भी थे। अपने आप को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली नहीं कल बुधवार को छिंदवाड़ा जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तैयारी शुरू करना है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में हम सातों की सातों विधानसभा सीटें हार गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा एक संकल्प है 29 की 29 सीटें  मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीते और श्रीमान नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री जी, जो हमारे नेता हैं उनके गले में 29 कमल की माला डालकर संपूर्ण बहुमत यहां पर भारतीय जनता पार्टी की मिले और वह फिर से भारत के प्रधानमंत्री बने। बता दें प्रदेश में अभी 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा और छिंदवाड़ा की एक मात्र लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। जहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
हार के बाद कांग्रेस सवाल उठाती हैं
ईवीएम पर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर  कांग्रेस कैसे जीत गई। उन्होंने कहा कि हार के बाद कांग्रेस सवाल उठाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें