मध्यप्रदेश के बड़वानी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस और लोकगायिक नेहा सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेहा सिंह और कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि कोई मुझे कंस मामा कहता हैं, कोई शकुनी मामा कहता है। गाना बाजवा रहे और वीडियो डाल रहे। पता नहीं कौन सा 'का बा' 'का बा'। ये गाली देते-देते दिन रात परेशान हैं। इतना ही नहीं शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बेटा-बेटियों को नौकरी नहीं दी। हमने दी तो हम पर आरोप लगाए। कांग्रेस ने हमको गाली दी। उनके राज में बिजली भी नहीं थी, हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। उन्होंने नांगलवाड़ी पहुंचकर शिखरधाम भीलट देव मंदिर में दर्शन किए, उसके बाद बड़वानी पहुंचकर रोड़ शो भी किया। इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने नांगलवाड़ी में उज्जैन के महाकाल लोक की तरह भीलट देव लोक बनाए जाने की घोषणा भी की।
भीलट देव लोक बनाया जायेगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रविवार को नांगलवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने शिखरधाम भीलट देव मंदिर में दर्शन किया और कहा कि नांगलवाड़ी में उज्जैन के महाकाल लोक की तरह भीलट देव लोक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कांग्रेस पर जम कर बरसे। साथ ही नेहा सिंह राठौर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई कंस मामा कहता है, कोई शकुनी मामा कहता है। गाने बजवा रहे और वीडियो डाल रहे। पता नहीं कौन सा 'का बा' 'का बा' है। मेरी बहनों में कंस मामा लगता हूं क्या? ये गाली देते-देते दिन रात परेशान है। ये दुबला पतला डेढ़ हड्डी पसली वाला कहां से आ गया? हमें सरकार में नहीं आने देता, तो ये बड़े परेशान है। रोज गालियां देते हैं।