फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों के गढ़ में पर्यटकों का मन मोह रहे तेंदुए, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

Mon, 22 May 2023 04:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
विज्ञापन
1 of 3
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बढ़ी तेंदुओं की आबादी - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व वैसे तो बाघों का गढ़ है, लेकिन यहां बाघों के अलावा अब तेंदुए भी पर्यटकों का मन मोह रहे हैं। बांधवगढ़ में बड़ी संख्या में बाघ पाए जाते हैं। यहां बाघों का घनत्व सबसे ज्यादा है। लेकिन बाघों के अलावा यहां तेंदुओं की  आबादी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

2 of 3
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर चेतन घरपुरे ने शेयर की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर चेतन घरपुरे ने तेंदुओं की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो कि काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में तेंदुआ जंगल की सड़क पर आराम फरमाते नजर आ रहा है। तेंदुए की ऐसी तस्वीरें पर्यटकों का मन भी लुभा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तेंदुए की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लोग बाघों के दीदार करने के साथ ही अन्य वन्य जीवों का दीदार कर आनंदित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें