भक्तों की जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गत वर्ष में 32 लाख से अधिक लोगों ने लिया अन्नपूर्णा का प्रसाद
बागेश्वर बाबा ने बताया कि अन्नपूर्णा कार्यालय के आंकड़ों एवं खर्च हुए राशन सामग्री के मुताबिक 32 लाख से अधिक लोगों ने वर्ष 2024 में अन्नपूर्णा का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा सेवा बागेश्वर धाम में अनवरत चल रही है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अन्नपूर्णा का प्रसाद नि:शुल्क मिल रहा है।
11 हजार पौधे रोपे, 18 कैंप लगे, लोगों को मिला लाभ
बाबा बागेश्वर ने गत वर्ष की सेवाओं की चर्चा करते हुए कहा कि विगत वर्ष करीब 11 हजार पौधे रोपे गए। वहीं स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए करीब डेढ़ दर्जन स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिसके माध्यम से 500 महिला, पुरुषों को नेत्र ज्योति मिली और हजारों लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी हुई।