फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: CM ने पचमढ़ी में परिवार संग मनाया नया साल, बड़े महादेव के दर्शन कर प्रदेश में सुख-शांति का आशीर्वाद लिया

Wed, 01 Jan 2025 10:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि के लिए बाबा महादेव से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतपुड़ा पर्वत की चौरागढ़ पहाड़ी पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बड़ा महादेव गुफा मंदिर में स्थित गुफाएं काफी प्राचीन हैं और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
1 of 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2025 के आगमन के अवसर पर पचमढ़ी में स्थित प्रसिद्ध बड़े महादेव गुफा मंदिर में दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सीमा यादव भी थीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि के लिए बाबा महादेव से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतपुड़ा पर्वत की चौरागढ़ पहाड़ी पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बड़ा महादेव गुफा मंदिर में स्थित गुफाएं काफी प्राचीन हैं और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र हैं। यहां स्थित मंदिर के बारे में अनेक पौराणिक कथाओं में वर्णन मिलता है।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शनी "प्राकृत- द गिफ्ट ऑफ नेच्यूरल" का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वस्त्रों के निर्माण,विक्रय व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पचमढ़ी न केवल अप्रतिम सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि प्रदेश के वस्त्र शिल्पियों के बनाए कलात्मक वस्त्रों के विक्रय की दृष्टि से भी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मुख्यमंत्री ने इस अनूठी प्रदर्शनी के लिए एमपी सिल्क फेडरेशन के समस्त टीम सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री  ने पचमढ़ी प्रवास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी भेंट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें