मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार राजकुमार मेव ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया। मेव ने हजारों महिलाओं के साथ करही शहर में विशाल रैली निकाली।
विज्ञापन
1 of 3
महेश्वर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव ने करही में शक्ति प्रदर्शन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार राजकुमार मेव ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया। मेव ने हजारों महिलाओं के साथ करही शहर में विशाल रैली निकाली। इसके बाद हजारों महिलाओं ने राजकुमार मेव के हाथों पर राखी बांधी। इसके बाद मेव ने भी अपने जीवन तक बहनों का साथ निभाने का वादा किया। बता दें कि, भाजपा के उम्मीदवारों की अधिकृत सूची जारी होते ही महेश्वर विधानसभा से लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं का ही राजकुमार मेव को लेकर विरोध था। इसके विपरीत अपने विरोधियों को जवाब देते हुए उन्होंने यह एक बड़ा कदम उठाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
राजकुमार मेव की सभा में हजारों महिलाएं शामिल हुईं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार मेव ने करही शहर में रैली निकाली। रैली में हजारों की तादाद में महिलाएं शामिल हुईं। रैली के दौरान पूरे समय लाडली बहन योजना के गीत बजाते रहे, तो वहीं रैली में महेश्वर की नैया राजकुमार भैया और कहो दिल से राजकुमार मेव फिर से जैसे नारे भी लगते रहे। दावा किया गया कि रैली के बाद लगभग 12000 से अधिक महिलाओं ने राजकुमार मेव की कलाइयों पर राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने भी मंच से अपनी बहनों को संबोधित करते हुए उनकी रक्षा करने का वचन लिया। मेव ने मंच से कहा कि आपका यह भाई जब तक जिएगा तब तक आपका साथ निभाएगा। साथ उन्होंने कहा कि किसी भी छोटी-मोटी चीज की कमी रह जाए तो अपने इस भाई को माफ कर देना, क्योंकि, उन्होंने पहली बार इस तरह की कोशिश की है।
दावा किया गया कि 12 हजार से अधिक महिलाओं ने राजकुमार मेव को राखी बांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से तीन महीने पहले ही महेश्वर विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद से ही लगातार महेश्वर विधानसभा में भाजपा के द्वारा घोषित किए उम्मीदवार राजकुमार मेव का विरोध शुरू हो गया था। पूरे विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ता राजकुमार मेव का विरोध विभिन्न माध्यमों से दर्ज करवा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश्वर में राजकुमार मेव का पुतला भी फूंका था, जिसके कुछ दिन बाद उनके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही करीब 1000 बाइकों की रैली भी निकाली थी।
मेव का इस वजह से हो रहा विरोध
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे ने बताया कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर राजकुमार मेव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस की डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने जीत हासिल की थी, तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के राजकुमार मेव के विरोध की शुरुआत हुई थी। उसके बाद जनपद चुनाव में भी राजकुमार ने बहुमत होने बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का मुंह दिखलाया था।