मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर, ऐसा होता है तो 1968 में युवा कांग्रेस से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर पार्टी के साथ समाप्त हो जाएगा। कमलनाथ 22 साल की उम्र में अपने मित्र संजय गांधी के आग्रह पर युवा कांग्रेस से जुड़े थे। कमलनाथ सिर्फ कांग्रेस के नेता नहीं हैं, 70 के दशक में संजय गांधी और उनकी दोस्ती चर्चा का विषय रहती थी।