फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: दिनदहाड़े करोड़ों की बैंक लूट, हेलमेटधारी बदमाश 14 किलो सोना और लाखों की नकदी ले उड़े; दहशत

Mon, 11 Aug 2025 03:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Crime: पुलिस ने बताया कि तीन बदमाश बैंक के अंदर घुसे, जबकि उनके साथी बाहर खड़े रहे। अंदर पहुंचे बदमाशों ने कट्टे तानकर बैंककर्मियों और ग्राहकों को डराया और फिर बैंक में रखे जेवरात और नकदी लूटकर भाग निकले। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
1 of 4
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सनसनीखेज बैंक डकैती की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक निजी बैंक की शाखा में हेलमेट पहने पांच से छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर धावा बोलते हुए चंद मिनटों में करोड़ों रुपये मूल्य का सोना और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
 
विज्ञापन

2 of 4
हेलमेट पहने बदमाशों ने बैंक में की करोड़ों की लूट - फोटो : अमर उजाला
कट्टे की नोंक पर बैंक में दहशत
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब नौ बजे इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में हुई। डीएसपी मुख्यालय भगत सिंह गौठरिया के अनुसार, तीन बदमाश बैंक के अंदर घुसे, जबकि उनके साथी बाहर खड़े रहे। अंदर पहुंचे बदमाशों ने कट्टे तानकर बैंककर्मियों और ग्राहकों को डराया और फिर बैंक में रखे जेवरात और नकदी लूटकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें- Archana Tiwari Missing: नर्मदा ब्रिज पर थी अर्चना की अंतिम मोबाइल लोकेशन, नदी में तलाश करने उतरी टीमें
विज्ञापन

3 of 4
हेलमेट पहने बदमाशों ने बैंक में की करोड़ों की लूट - फोटो : अमर उजाला
करोड़ों की लूट, सीमाएं सील
सूत्रों के मुताबिक, बदमाश 14 किलो 800 ग्राम सोना और करीब पांच लाख रुपये नकदी लेकर फरार हुए हैं। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र व जिले की सीमाओं की नाकाबंदी कर दी गई। एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघानिया ने बताया कि घटना बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई है और बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP News: प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी का पाकिस्तानी कनेक्शन, कांग्रेस बोली- सुरक्षा को है खतरा
 
विज्ञापन

4 of 4
हेलमेट पहने बदमाशों ने बैंक में की करोड़ों की लूट - फोटो : अमर उजाला
विशेष टीम की तलाश शुरू
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। बैंक कर्मचारियों द्वारा लूटे गए सोने और नकदी का सटीक आंकलन किया जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्तब्ध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें