जबलपुर से वर्चुअली श्योपुर तथा सिंगरौली में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों का लोकार्पण किया गया।
- फोटो : MPinfo
तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा भारत
नड्डा ने दावा किया कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम चौथे स्थान पर हैं और तेजी से तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहे हैं। विश्व बैंक ने भी माना है कि वैश्विक सुस्ती के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। उन्होंने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि आज 98 प्रतिशत मोबाइल फोन भारत में बन रहे हैं। खिलौनों और ऑटोमोबाइल्स के निर्यात में भारत तीसरे स्थान पर है। रक्षा उत्पादन और निर्यात लगातार बढ़ रहा है और पूरी दुनिया हमारे ब्रह्मोस मिसाइल की तारीफ करती है।
पीएम के मन में एमपी
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने क्रांतिकारी विकास देखा है। राज्य में 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन में बदला गया है। उन्होंने जबलपुर एयरपोर्ट, ग्वालियर एयरपोर्ट, रीवा का 750 मेगावाट सोलर प्लांट, इंदौर मेट्रो और उज्जैन का महाकाल लोक कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 12 हजार रुपए थी, जो अब 1.52 लाख रुपए हो गई है। लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपए दिए जा रहे हैं, आदिवासी छात्रों को छात्रवृत्ति और सिकल सेल एनीमिया पर लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश के 80 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
कमलनाथ-दिग्विजय की बयानबाजी के बीच जीतू पटवारी की एंट्री, बोले-दोनों की केमिस्ट्री समझना बहुत मुश्किल