साल 2024 इंदौर के लिए उपलब्धियों और चुनौतियों का मिला-जुला अनुभव रहा। पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में शहर ने नई ऊंचाइयों को छुआ, लेकिन घोटालों, आपराधिक घटनाओं और हादसों ने शहर के सामने कई सवाल भी खड़े किए।
विज्ञापन
1 of 12
बीत रहे साल 2024 में इंदौर की यादें
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर ने साल 2024 में अपनी पहचान को और मजबूती देते हुए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। साथ ही, कुछ घटनाओं ने शहर को झकझोर कर रख दिया। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर के लिए पहचाने जाने वाले इंदौर ने इस साल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग छाप छोड़ी। आइए, साल 2024 की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर डालते हैं।
नगर निगम में 150 करोड़ का घोटाला
अप्रैल में इंदौर नगर निगम में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया। ड्रेनेज लाइन और सड़क निर्माण जैसे कामों के लिए फर्जी बिलों के जरिए 150 करोड़ रुपए का गबन हुआ। इस घोटाले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
2 of 12
जनवरी में इंदौर ने एक बार फिर देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड अपने नाम किया।
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता में लगातार सातवीं बार अवॉर्ड
जनवरी में इंदौर ने एक बार फिर देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड अपने नाम किया। यह लगातार सातवीं बार था जब इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल किया। इस बार यह अवॉर्ड इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में यह सम्मान सीएम डॉ. मोहन यादव को प्रदान किया।
इंदौर के सिरपुर को रामसर साइट के रूप में घोषित किया गया
- फोटो : अमर उजाला
सिरपुर रामसर साइट की घोषणा
फरवरी में वर्ल्ड वेटलैंड्स डे के मुख्य कार्यक्रम की मेजबानी इंदौर के सिरपुर क्षेत्र में हुई। इसे रामसर साइट के रूप में घोषित किया गया, जिससे आर्द्र भूमि संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर सिरपुर को पर्यावरण संरक्षण का आदर्श स्थल बनाने की बात कही।
जून में इंदौरवासियों ने एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
- फोटो : अमर उजाला
51 लाख पौधारोपण: एक नया रिकॉर्ड
जून में इंदौरवासियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। 51 लाख पौधे लगाए गए, जिसमें एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की कि इंदौर हर साल 51 लाख पौधे लगाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
5 of 12
जुलाई में युगपुरुष धाम आश्रम में दस बच्चों की मौत का मामला सामने आया।
- फोटो : अमर उजाला
युगपुरुष धाम आश्रम में बच्चों की मौत
जुलाई में युगपुरुष धाम आश्रम में दस बच्चों की मौत का मामला सामने आया। अलग-अलग कारणों से हुई इन मौतों के बाद आश्रम का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया। वहां के बच्चों को उज्जैन के एक अन्य आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया।
जुलाई में पंजाब नेशनल बैंक में 6 लाख रुपए की लूट ने शहर को दहला दिया।
- फोटो : अमर उजाला
बैंक में गोली चलाकर लूट
जुलाई में पंजाब नेशनल बैंक में 6 लाख रुपए की लूट ने शहर को दहला दिया। घटना को अंजाम देने वाला सुरक्षाकर्मी सेना से हटाया गया व्यक्ति था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जांच के बाद मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
7 of 12
नगर निगम ने बड़े पैमाने पर अवैध बेसमेंट सील करने की कार्रवाई शुरू की।
- फोटो : अमर उजाला
अवैध बेसमेंट पर कार्रवाई
अगस्त में नगर निगम ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर बड़े पैमाने पर अवैध बेसमेंट सील करने की कार्रवाई शुरू की। कई प्रमुख होटल और मॉल के बेसमेंट सील किए गए, जिससे सुरक्षा पर ध्यान देने का संदेश दिया गया।
अक्टूबर में इंदौर को पांचवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय जल पुरस्कार
अक्टूबर में इंदौर को पांचवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला। जल संरक्षण में इंदौर अग्रणी जिले के रूप में उभरा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार कलेक्टर आशीष सिंह को प्रदान किया।
9 of 12
अक्टूबर में प्रधानमंत्री ने ESIC के नए अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण किया।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल
अक्टूबर में प्रधानमंत्री ने ESIC के नए अस्पताल का वर्चुअल लोकार्पण किया। 85 एकड़ में फैले इस अस्पताल से 12 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसे 3.78 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है, जो प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है।
नवंबर में नेहरू स्टेडियम में 5000 से अधिक महिलाओं ने एक साथ तलवारबाजी करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- फोटो : अमर उजाला
तलवारबाजी का विश्व रिकॉर्ड
नवंबर में नेहरू स्टेडियम में 5000 से अधिक महिलाओं ने एक साथ तलवारबाजी करते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं की ताकत और आत्मरक्षा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।
11 of 12
नवंबर में यूरेशियन ग्रुप की बैठक में 25 देशों के 250 प्रतिनिधि इंदौर आए।
- फोटो : अमर उजाला
यूरेशियन ग्रुप की बैठक
नवंबर में यूरेशियन ग्रुप की बैठक में 25 देशों के 250 प्रतिनिधि इंदौर आए। इस बैठक में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग के खिलाफ रणनीति बनाने पर चर्चा हुई।
दिसंबर में कांग्रेस कार्यालय पर आंबेडकर विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यालय पर हमला
दिसंबर में कांग्रेस कार्यालय पर आंबेडकर विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। काला तेल फेंकने और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस मूक दर्शक बनी रही। इस घटना ने राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया।
एक साथ उठी चार अर्थियां
साल के अंत में दिसंबर में एक भीषण सड़क हादसे में देशमुख परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने पूरे शहर को शोक में डाल दिया। यह घटना करौली में हुई, जब उनकी कार एक बस से टकरा गई।