फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: लाल बाग पैलेस में खुला रेलवे कोच रेस्त्रां, ट्रेन में बैठकर उठा सकेंगे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ

Mon, 17 Oct 2022 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore: लाल बाग पैलेस में खुला रेलवे कोच रेस्त्रां, ट्रेन में बैठकर उठा सकेंगे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ
विज्ञापन
1 of 3
इंदौर में खुला प्रदेश का तीसरा रेल कोच रेस्त्रां - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के लालबाग पैलेस के हाट मैदान में प्रदेश का तीसरा रेलवे कोच रेस्त्रां शुरू किया गया है। जहां अब लोग बिना किसी सफर पर जाए रेल में स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले सकेंगे। इससे पहले भोपाल और जबलपुर में रेल कोच रेस्त्रां संचालित हो रहा हैं। पर्यटन विभाग ने 2015 में कुटीर व ग्रामोद्योग विभाग से 20 हजार वर्गफीट जमीन ली थी, लेकिन रेलवे कोच रेस्त्रां आकार नहीं ले पा रहा था। लंबे इंतजार के बाद अब यह पूरा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 3
दो करोड़ से ज्यादा की लागत से हुआ है निर्माण - फोटो : अमर उजाला
करीब दो करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण 
दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने रेल कोच रेस्त्रां का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी ने किया। स्वाद के शौकिनों को रेलवे स्टेशन जैसा माहौल देने के लिए कोच रेस्त्रां खोला गया है। इसे पूरी तरह से रेल का लुक देने के लिए  दोनों तरफ स्टेशन जैसा इंटरियर किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बिना यात्रा किए ट्रेन में बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का उठा सकेंगे आनंद - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे से रात 11:30 तक खुलेगा
इस सप्ताह शाम पांच से रात साढ़े 11 बजे तक खुला रहेगा। दीपावली के बाद दोपहर 12 से रात साढ़े 11 बजे तक लोग इस रेस्त्रां में आ सकेंगे। यहां के स्टॉफ की पोशाख भी स्टेशन के स्टॉफ जैसी ही होगी। इस रेस्त्रां का संचालन करने वाली कंपनी के सीईओ आयुष चक्रधर ने बताया कि पर्यटन विभाग ने 30 साल की लीज पर जमीन हमें दी है। यह प्रदेश का तीसरा रेल कोच रेस्त्रां है और धीरे-धीरे यहां हम पार्टी व पिकनिक स्पॉट जैसी सुविधाएं भी देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें